Telangana chemical factory blast: तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पशामैलारम औद्योगिक क्षेत्र में एक केमिकल फैक्ट्री सिगाजी इंडस्ट्रीज में धमाका हो गया। इस हादसे में 34 लोगों की जान चली गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। लगातार 24 घंटे तक चले बचाव कार्य के बाद मलबे से लाशों को निकाला गया। हादसे की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें पहुंच गई।

34 लोगों को मौत, कई गंभीर
सोमवार की सुबह 8:15 से 9:35 के बीच फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। धमाके बाद फैक्ट्री का एक बड़ा हिस्सा गिर गया और फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने के बाद कई टीमें मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया। यह हादसा इतना बड़ा था फैक्ट्री का ढांचा पूरी तरह से तबाह हो गया इसलिए बचाव कार्य मंगलवार तक जारी रहा।ब्लास्ट के बाद पहले 10 लोगों के घायल होने की सूचना आई थी। फिर 13 लोगों के मौत की खबर आई। आखिरकार रात तक 34 से ज्यादा लोगों के मरे जाने की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि मौत के आंकड़े अभी और भी बढ़ सकते हैं क्योंकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
11 फ़ायर इंजन और 2 रोबोट से किया गया आग पर नियंत्रण

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शुरू में मलबे से पांच लोगों के शव निकाले गए थे। जैसे जैसे बचाव कार्य आगे बढ़ा यह संख्या बढ़ती गई। उन्होंने आगे बताया कि फायर ब्रिगेड को को सुबह 9:37 पर आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद 11 फायर इंजन मौके पर भेजे गए तब इन फायर इंजन ने आग बुझाने का काम शुरू किया। घटना स्थल पर स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड के अलावा एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी मौके पर पहुंची। आग इतनी भयानक थी आग बुझाने के लिए दो रोबोट का इस्तेमाल करना पड़ा। अग्निशमन विभाग ने सोमवार की शाम तक आग पर नियंत्रण पाया जिसके बाद मलबे में दबे लोगों की तलाश शुरू की गई।
पहले भी पशामैलारम इंडस्ट्रियल कारीडोर में हो चुके ब्लास्ट
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में लगभग 150 लोग काम करते हैं। धमाके के समय लगभग 90 कर्मचारी वहीं मौजूद थे। इस घटना ने एक बार फिर से इलाके की फैक्ट्रियों ने होने वाले हादसे पर सवाल खड़ा कर दिया है। बता दे कि संगारेड्डी पशामैलारम इंडस्ट्रियल कारीडोर में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। कुछ समय पहले संगारेड्डी में एक फार्मा यूनिट में धमाका हो गया था जिसमें 6 लोगों की जान चली गई थी और 14 लोग घायल हो गए थे। 2023 में भी पशामैलारम में हुए हादसे में 3 लोगों की जान चली गई थी।
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश गंगा जल संधि का शर्तो में बदलाव पर विचार कर रहा
बीजेपी ने की जाँच की मांग
इस घटना को लेकर तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने अपना दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी कर्मचारी अभी फंसे हुए हैं। उन्हें बचाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। वहीं तेलंगाना में विपक्ष की भारतीय जनता पार्टी ने धमाके की जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। बीजेपी MLA पायल शंकर ने कहा राज्य सरकार घायलों को अच्छा इलाज करवाए और यह हादसा कैसे हुआ,इसकेलिए कौन जिम्मेदार है, क्या सुरक्षा नियमों का पालन किया गया था इन सभी विषयों की जांच होनी चाहिए