सुशांत राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती को क्लीन चिट’आत्महत्या, कोई उकसावा नहीं

Photo of author

By Akanksha Singh Baghel

सीबीआई ने सुशांत राजपूत मामले में क्लोजर रिपोर्ट प्रस्तुत की है।सूत्रों ने कहा कि एजेंसी को ऐसे कोई सबूत नहीं मिला कि किसी ने सुशांत सिंह को आत्मा हत्या के लिए मजबूर किया था। और सुश्री रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को क्लीन चिट दे दी गई है।सुशांत सिंह राजपूत 2020 में मुंबई में अपने ही फ्लैट में फांसी पर लटके हुए पाए गए थे।

नई दिल्ली: सूत्रों ने शनिवार को बताया कि जांच का जिम्मा संभालते चार साल से भी अधिक समय हो चुका है, सीबीआई ने सुशांत सिंह सुसाइड केस में क्लोजर रिपोर्ट दे दिया हैं।34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत 14 जून,2020 को मुंबई में बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में लटके पाए गए थे। उनकी मौत ने हजारों चाहने वालों को झकझोर कर रख दिया था और कई प्रश्नों को जन्म दिया था – जिसमें से कुछ ने काला जादू का आरोप लगाया था- जिसकी जांच शुरू हो गई थी।अधिकारियों ने बताया कि मामले को क्लोजर रिपोर्ट दर्ज किया गया है – सुशांत सिंह के परिवार द्वारा उनकी तत्कालीन गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ लगाए गए आरोप और सुशांत के परिवार पर रिया के लगाए गए थे आरोप।

सीबीआई ने अगस्त 2020 में बिहार पुलिस से इस मामले को अपने हाथ में ले लिया था। सूत्रों ने बताया कि चार साल से अधिक समय तक जांच करने के बाद ,एजेंसी को कोई ऐसा सबूत नहीं मिला जो बताए कि सुशांत सिंह को आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया था और रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को क्लीन चिट दे दी गई है। उन्होंने कहा कि सीबीआई ने मामले में दर्ज दो एफआईआर में निमित सभी लोग को बरी कर दिया गया है। जिसमें रिया चक्रवर्ती, उनके माता पिता और भाई भी शामिल हैं।एम्स की एक फोरेंसिक टीम ने भी कहा सुशांत सिंह की हत्या नहीं की गई थी ये मामला आत्मा हत्या का ही था।मौत के बाद, बिहार पोलिस ने सुशांत के पिता के के सिंह द्वारा पटना में दर्ज की गई शिकायत के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था।

अभिनेता के परिवार के रिया पर उन्हें मानसिक टॉर्चर, उनके दावा देने, पैसे के लिए उनका शोषण करने और उनकी मौत में भूमिका निभाने का आरोप लगाया था।जब सीबीआई ने जांच अपने हाथ में ली ,तो सीएफएसएल को अपराध स्थल की फॉरेंसिंक जांच करने के लिए कहा गया। एक लैपटॉप, हार्ड डिस्क, एक कैनन कैमरा और दो मोबाइल जब्त किए गए के उन सभी की फॉरेंसिंक जांच की गई।रिया चक्रवर्ती के अलावा 20 से ज्यादा लोगों से इस जांच के दौरान पूछताछ की गई थी।क्लोजर रिपोर्ट जमा होने के बाद ,बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 8 अप्रैल को तय की गई है। एक बार जब कोर्ट क्लोजर रिपोर्ट की मंजूरी दे देता है तो मामले का निपटारा हो सकता है।

झूठे आख्यान

एक बयान में, रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे ने कहा कि वह और अभिनेता मामले के हर पहलू की गहन जांच करने के लिए सीबीआई के आभारी हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि मामले के इर्द-गिर्द झूठी कहानियां “पूरी तरह से अनुचित” थीं।उन्होंने कहा ,” महामारी के कारण देश में कुछ भी नहीं होने के कारण हर कोई टीवी और सोशल मीडिया से चिपका हुआ था। निर्दोष लोगों को सोशल मीडिया ओए जांच अधिकारियों के सामने परेशान किया गया और परेड कराई गई । मुझे उम्मीद है कि यह किसी भी मामले में दोहराया नहीं जाएगा…. रिया चक्रवर्ती को अनकही पीड़ा से गुजरना पड़ा और बिना किसी गलती के 27 दिनों तक जेल में रहना पड़ा, जब तक कि न्यायमूर्ति सारंग वी कोतवाल ने उसे जमानत पर रिहा नहीं कर दिया।वकील ने कहा,” मै उन्हें और उनके परिवार को सलाम करता हूं कि उन्होंने चुप हो कर भी अमानवीय व्यवहार सहा… रिया के परिवार और मेरी टीम और मुझे परेशान किया गया और धमकियां मिली, आज मैं साझा कर सकता हु कि मुझे एक फौजी परिवार का मुफ्त में बचाव करने पर गर्व है, यह देश अभी भी बहुत सुरक्षित है और न्याय की मांग कर रहे हर नागरिक को हमारी जीवंत न्यायपालिका से उम्मीद है।

परिपत्र रद्द

पिछले साल अक्टूबर में सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके खिलाफ जारी सीबीआई के लुकआउट सर्कुलर को रद्द करने के बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा था।याचिका को “तुच्छ” बताते हुए न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने कहा कि ऐसा प्रतीतहोता है कि सीबीआई, महाराष्ट्र सरकार और आव्रजन ब्यूरो ने बॉम्बे उच्च न्यायालय के फैसले को सिर्फ इसलिए चुनौती दी है क्योंकि आरोपी उच्च-स्तरीय पृष्ठभूमि से हैं।न्यायमूर्ति गवई ने कहा था, “हम आपको चेतावनी दे रहे हैं। आप ऐसी तुच्छ याचिका केवल इसलिए दायर कर रहे हैं क्योंकि आरोपियों में से एक हाई प्रोफाइल व्यक्ति है। इसे कठोर दंड के साथ खारिज किया जाएगा। दोनों व्यक्तियों की समाज में गहरी जड़ें हैं।”रिया , उनके भाई शोविक, मां संध्या और पिता लेफ्टिनेंट कर्नल इंद्रजीत चक्रवर्ती (सेवानिवृत्त) के खिलाफ परिपत्र 2020 में जारी किया गया था।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.