
सैन फ्रांसिस्को मुख्यालय से हटाई गई ट्विटर की नीली चिड़िया का लोगो नीलाम हो गया। शनिवार को एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, इसके लिए अंतिम बोली 35 हजार डॉलर की लगी । ट्विटर की यह चिड़िया बोस्टन सेल्टिक्स के लैरी बर्ड के नाम पर रखे ॐ गए लैरी नाम से मशहूर थी और 2012 से 2023 तक कंपनी का लोगो रही। Elon Musk द्वारा प्लेटफॉर्म का नाम बदलकर एक्स किए जाने के कुछ महीनों बाद यह नीलामी की गई है। दुर्लभ वस्तुओं को नीलाम करने वाले आरआर ऑक्शन ने 1299 फीट के 254
1 किलोग्राम वजनी साइन बोर्ड की बिक्री की पुष्टि की है। इसके खरीदार की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है। इससे पहले एलन मस्क ऑफिस फर्नीचर और रसोई के उपकरण सहित ट्विटर की कई यादगार वस्तुएं नीलाम कर चुके हैं।
इन चीज़ों की भीं हुई नीलामी
नीली चिड़िया के अलावा एपल-1 कंप्यूटर को करीब 3.22 करोड़ रुपये (3.75 लाख डॉलर) में नीलाम किया गया है। इसके अलावा स्टिव जॉब्स द्वारा साइन किया गया एपल का एक चेक भी करीब 96.3 लाख रुपये (1,12,054 डॉलर) में नीलाम किया गया है।