
जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है, वैसे-वैसे पेट से जुड़ी समस्याएं भी आम हो जाती हैं — जिनमें सबसे ज्यादा परेशान करने वाली समस्या है Acidity। जब पेट में जरूरत से ज्यादा acid ,बनता है, तो यह भोजन नली यानि Esophagus में जाकर जलन और बेचैनी पैदा करता है, जिसे आम भाषा में Heartburn भी कहा जाता है।गर्मी में ठंडी Cold Drink पीना कई लोगों की पहली प्रतिक्रिया होती है, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार यह राहत देने के बजाय Acidity को और बढ़ा सकता है। पेट फूलना, मिचली आना और भारीपन महसूस होना – ये सब इसके side effects हो सकते हैं।लेकिन घबराने की ज़रूरत नहीं है। मशहूर Nutritionist Lavneet Batra ने अपने Instagram post में 4 ऐसे ठंडक देने वाले Superfoods बताए हैं, जो न सिर्फ गर्मी में राहत देंगे बल्कि acidity को जड़ से खत्म करने में मददगार साबित हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन फायदेमंद उपायों के बारे में।

1. पुदीने की चाय – Mint Tea
पुदीना अपनी ठंडी तासीर और ताजगी के लिए जाना जाता है। इसमें मौजूद Menthol पेट की मांसपेशियों को शांत करता है, पाचन को सुधारता है और acidity से राहत दिलाता है।कब पिएं? भोजन के बाद, खासकर लंच या डिनर के बाद पुदीने की चाय सबसे असरदार होती है।
2. Broccoli Sprouts – पोषण से भरपूर
Broccoli Sprouts, Vitamin C और K, Fiber और Antioxidants का बेहतरीन स्रोत हैं। ये शरीर को Detox करने, पेट को साफ रखने और immunity बढ़ाने में सहायक होते हैं।इन्हें अपने लंच या डिनर में शामिल करें। ध्यान रखें, खाली पेट न खाएं।
3. बेल का जूस – आयुर्वेदिक राहत
बेल, Wood Apple, में मौजूद Detoxifying तत्व पेट को ठंडक देते हैं और Acidity के लक्षणों को कम करते हैं। 30 ml बेल के गूदे को पानी में मिलाकर सुबह नाश्ते से पहले पिएं। इससे पेट को दिनभर राहत मिलेगी।
4. AloeVera Juice – नेचुरल एसिड रिलीफ
Aloevera पेट की भीतरी परत को कोट करता है और सूजन कम करता है। ये एक प्राकृतिक Acid Neutralizer की तरह काम करता है।कब लें? भोजन से 15-20 मिनट पहले बिना चीनी वाला Aloevera Juice पिएं, यह पाचन को बेहतर बनाएगा और acidity से बचाएगा।
इस गर्मी अपनाएं ये हेल्दी विकल्प और कहें acidity को अलविदा!गर्मी का मतलब सिर्फ धूप और पसीना नहीं, बल्कि यह आपके पाचन तंत्र पर भी असर डालती है। अगर आप भी गर्मियों में जलन, भारीपन और acidity से परेशान रहते हैं, तो आज ही Lavneet Batra द्वारा सुझाए गए इन प्राकृतिक और सेहतमंद उपायों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
Tip: Junk Food, तली-भुनी चीज़ें और caffeine युक्त पेय पदार्थों से दूरी बनाए रखें और खूब पानी पिएं।
Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या के लिए डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।