Tej Praatap-Aishwarya Divorce Case : आज पटना सिविल कोर्ट में होगी सुनवाई”

Photo of author

By Akanksha Singh Baghel

Tej Praatap-Aishwarya Divorce Case की सुनवाई पटना सिविल कोर्ट में आज, पार्टी की बैठक में ना बुलाये जाने पर तेज प्रताप ने दी तीखी प्रतिक्रिय।

Tej Praatap-Aishwarya Divorce Case तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय ने मीडिया के सामने भावुक होकर अपील की कि जब तेज प्रताप पिछले 12 वर्षों से किसी के साथ रिश्ते में थे तो मुझसे शादी क्यों की। लेकिन अब यह मामला तलाक तक पहुंच गया है। जिसकी सुनवाई आज पटना सिविल कोर्ट में होने वाली है।

Tej Praatap-Aishwarya Divorce Caseकेस की सुनवाई आज पटना सिविल कोर्ट में होने वाली है। इस मामले ने न केवल यादव परिवार को हिला दिया हो बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी उथल पुथल मचा दी है। इससे पहले कि सुनवाई में ऐश्वर्या के वकील ने 4 सप्ताह का समय मांगा था। लेकिन तेज प्रताप यादव के वकील ने अधिक समय देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने तब अगली सुनवाई 21 जून तय की थी। जिसकी सुनवाई आज होने वाली है।

लालू परिवार और पार्टी से किया बाहर,पार्टी की अहम् बैठक में भी नहीं बुलाया
हम बताते चले कि तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने 26 मई को उन्हें पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया था। उसके बाद RJD की ज्ञान भवन में हुई बैठक में भी उन्हें नहीं बुलाया गया। ऐसा पहली बार हुआ जब पार्टी की किसी अहम बैठक में तेज प्रताप यादव को नहीं बुलाया गया हो। जिसके बाद तेज प्रताप यादव ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की

तेज प्रताप यादव ने जाहिर की तीखी प्रतिक्रिया
राष्ट्रीय जनता दल की इस अहम बैठक में बुलावा न मिलने पर तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर तीखी पोस्ट लिखकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्होंने ने लिखा कि उनकी खामोशी को कमजोरी समझने वालों को जल्द सच का सामना करना पड़ेगा। आगे उन्होंने लिखा कि उनके जीवन की भूमिका अब जनता और सुप्रीम कोर्ट तय करेगी न कि कोई राजनीतिक दल या परिवार।

तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय ने मीडिया के सामने भावुक होकर अपील की कि जब तेज प्रताप पिछले 12 वर्षों से किसी के साथ रिश्ते में थे तो मुझसे शादी क्यों की। ऐश्वर्या राय ने लालू यादव के परिवार से न्याय की मांग की है। इस पूरी घटना के बाद तेज प्रताप यादव के निजी जीवन के साथ साथ राजनीतिक भविष्य पर प्रश्न उठा दिया है।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.