Iran Israel War: इजराइल का दावा खामेनेई को मारने का पूरा प्लान था तैयार, आखिर कैसे बची ईरान के राष्ट्रपति की जान, पढ़े पूरी खबर …

Photo of author

By Puspraj Singh

Iran Israel War : 12 दिनों तक तबाही के मंजर के बाद मिडल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच अब संघर्ष विराम हो गया है। सीजफायर के बाद अब दोनों पक्ष इसकी जंग में अपनी अपनी जीत के अलग-अलग दावे कर रहे हैं। इस बीच इजराइल ने कहा है कि उसने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या की योजना तैयार कर ली थी। अगर वह हमारी नजरों के समाने होता तो हम उसे मार गिराते। उन्होंने आगे कहा इजरायल ने खामेनेई को ढूंढने की कोशिश भी की लेकिन वह मिला नहीं तो हम उसे मार गिराते

बंकर में छिपने से बची जान

इज राइल के रक्षा मंत्री इजराइल कैट्ज ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहां की इजराइल ने खामेनेई को मारने का पूरा प्लान बना लिया था। लेकिन खामेनेई ने बंकर में छिप गए जिससे उनकी जान बच गई। अगर वह बंकर से बाहर हमारी नजरों के समाने होता तो हम उसे मार गिराते। उन्होंने आगे कहा इजरायल ने खामेनेई को ढूंढने की कोशिश भी की लेकिन वह बंकर में छिपा रहा।

अमेरिका से अनुमति की जरूरत नहीं

इसराइल के रक्षा मंत्री ने इंटरव्यू में आगे कहा कि खामेनेई को यह पता चल चुका था इसलिए वह बंकर में छुप गए। इसलिए अंत में हमने उन्हें छोड़ दिया। वही पत्रकारों ने पूछा क्या इजराइल ने खामेनेई की हत्या के लिए अमेरिका इजाजत मांगी थी, तब कैट्ज ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उन्हें अमेरिका से अनुमति की जरूरत नहीं है। इजराइल को इन चीजों के लिए इजाजत की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें: Rajnath Singh in China चीन की धरती पर राजनाथ सिंह का कड़ा संदेश, पढ़ें पूरी खबर

हिदायत बंकर में ही रहें खामेनेई

युद्धविराम से पहले और युद्धविराम के बाद दोनों हालातों में अंतर है। हालांकि इजरायल अब खामेनेई को मारने की कोशिश नहीं करेगा। लेकिन मै उन्हें हिदायत दूंगा कि वो अभी बंकर में ही रहें। कैटज ने आगे कहा हिजबुल्ला प्रमुख हसन नसरल्लाह से सीखना चाहिए। जिसे इजरायल ने पिछले साल मर गिराया था। नसरुल्लाह लंबे समय तक बंकर में ही बैठा रहा था।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.