IND-ENG 2ND TEST: टीम इंडिया को होटल के बाहर आने पर रोक, बर्मिंघम में संदिग्ध पैकेट मिलने पर मची हलचल

Photo of author

By Puspraj Singh

IND-ENG 2ND TEST: भारतीय टीम इन दिनों टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड के दौरे पर है। भारत और इंग्लैंड के बीच हो रही पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला का दूसरा मैच 2 जुलाई से एजबेस्टन में खेला जाएगा। पहला मैच लीड्स में हुआ था, जहां भारत को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन दूसरे मैच के शुरू होने से पहले ही बर्मिंघम में भारत की टीम के होटल के पास एक संदिग्ध पैकेट मिलने से खिलाड़ियों को बाहर निकलने से रोका गया है।

दोनों टीमो के बीच खेली जा रही एंडरसन तेंदुलकर ट्राफी

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज एंडरसन तेंदुलकर ट्राफी खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। श्रृंखला का दूसरा मैच 2 जुलाई से एजबेस्टन में खेला जाएगा। लेकिन इससे पहले ही भारतीय टीम को संकट का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम बर्मिंघम के जिस इलाके में ठहरी है, वहां पास में सेंटेनरी स्क्वायर में संदिग्ध पैकेट मिलने पर भारतीय टीम को बाहर निकलने से मना किया गया है।

बर्मिंघम सिटी सेंटर पुलिस ने दी जानकारी

बर्मिंघम सिटी सेंटर पुलिस की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया कि हमने बर्मिंघम सिटी सेंटर के सेंटेनरी स्क्वायर के पास घेरा बना रखा है,हमे एक संदिग्ध पैकेट मिला है हम उसकी जांच कर रहे हैं। हमें दोपहर 3 बजे से ठीक पहले इसकी जानकारी मिली थी। सुरक्षा की दृष्टि से हमने कई इमारतों को खाली कर लिया है। कृपया उस इलाके में जाने से बचें। संदिग्ध पैकेट की जांच की जा रही है। हालांकि करीब एक घंटे के बाद पुलिस ने सुरक्षा घेरा हटा लिया है।

यह भी पढ़ें: तेलंगाना में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 34 की मौत, कई गंभीर, मलबे में तलाश जारी

सीरीज में वापसी के इरादे से उतरेगी टीम इण्डिया

पहला टेस्ट हारने के बाद भारतीय टीम दूसरा मैच जीतने के इरादे से उतरेगी। यह मैच भारतीय टीम की वापसी के लिए बहुत अहम है। लेकिन इस मैच में कप्तान शुभमन गिल को दोहरी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। पहली चुनौती यह है भारत यहां आज तक 8 मैच खेली है लेकिन एक भी मैच जीत नहीं पाई है। दूसरी चुनौती यह है कि भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम में खेल रहे हैं या नहीं यह अभी निश्चित नहीं है।

20 विकेट लेने पर पूरा जोर

मंगलवार को कप्तान शुभमन गिल के साथ 8 सदस्यों ने अभ्यास किया और 10 सदस्यों ने विश्राम। हालांकि कप्तान शुभमन गिल ने दूसरे मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि बुमराह निश्चित रूप से टीमें में है। हम 20 विकेट भी लें और रन भी बना सकें इसका सही संयोजन खोजने की कोशिश कर रहे हैं। हम आज ग्राउंड को देखने के बाद सही टीम के संयोजन का फैसला लेंगे। हमारी प्राथमिकता 20 विकेट लेना है हम उसी के हिसाब से टीम तैयार करेंगे।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.