Ind vs Eng 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए खेल के पहले दिन में 5 विकेट पर 310 रन बना लिए। इसमें कप्तान शुभमन गिल की शतकीय पारी और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की 87 रन की पारी शामिल है।
5 विकेट पर 310 रन, जायसवाल ने 87 तो गिल ने मारा शतक
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की सीरीज का दूसरा मैच एडबस्टन में खेला जा रहा है। पहले दिन भारतीय टीम ने 5 विकेट खोकर 310 रन बना लिए है। टीम की ओर से कप्तान शुभमन गिल शतक लगाया और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 87 रन की जोरदार पारी खेली। कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह के बैगर उतरी टीम ने संतुलित प्रदर्शन किया। लीड्स की तरह एडबस्टन की पिच भी बल्लेबाजों के लिए मददगार है। ऐसे में भारतीय टीम को कम से कम 500 राम बनाने होंगे। पहले दिन के समाप्त होने तक कप्तान शुभमन गिल 216 गेंदों में 114 और रविन्द्र जडेजा 67 गेंद पर 41 रन बनाकर खेल रहे हैं। इससे पहले सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए 87 रन बनाए।

झटके से शुरू हुई पारी
भारत की पहली पारी झटके के साथ शुरू हुई। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें क्रिस वोक्स ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद यशस्वी जायसवाल को करुण नायर ने साथ दिया दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 80 रन बनाए। ब्रायडन कार्स ने इस साझेदारी को तोड़ते हुए करुण नायर को अपना शिकार बनाया। करुण नायर 50 गेंदों में 31 रन बनाए जिसमें 5 चौके भी शामिल है।
यशस्वी जायसवाल ने बहादुरी से बनाए 87 रन
इसके बाद मोर्चा शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने संभाला। दोनों के बीच 66 रनों की साझेदारी हुई। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 87 रन बनाकर आउट हो गए। वह अपना शतक नहीं बना पाए। उन्हें बेन स्टोक्स ने अपना शिकार बनाया। जायसवाल के बाद पंत ने शुभमन गिल का साथ दिया लेकिन शोयब बशीर ने पंत को अपना शिकार बनाकर पवेलियन भेज दिया। पंत 41 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड की धरती पर अपना पहला मैच खेलते हुए नीतीश कुमार रेड्डी ने सिर्फ एक रन बनाया।
read also: टीम इंडिया को होटल के बाहर आने पर रोक, बर्मिंघम में संदिग्ध पैकेट मिलने पर मची हलचल
गिल ने शतक मारकर बनाया रिकार्ड
कप्तान शुभमन गिल ने लीड्स के बाद एजबेस्टन में भी कदम रखते ही अपना शतक जड़ दिया। वह इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीन टेस्ट मैचों में शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय बन गए हैं। उन्होंने यह रिकॉर्ड बनकर अजहरुद्दीन और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों की बराबरी कर ली है। गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछले मैच में भी शतक लगाया था। उससे पहले 2024 में जब इंग्लैंड की टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत आई थी, तब गिल ने धर्मशाला में भी 110 रन बनाए थे। इस तरह गिल इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीन शतक मारने वाले पांचवें भारतीय बन गए हैं