ट्रंप से तकरार के बाद Elon Musk की राजनीति में दस्तक, America Party के नाम की घोषणा, पढ़ें पूरी खबर…

Photo of author

By Puspraj Singh

दुनिया भर में मशहूर अरबपति और टेस्ला, spaceX जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क ने अपनी नई पार्टी “America Party” बनाने की घोषणा कर दी। एलन मस्क ने यह घोषणा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हालिया विवाद के बाद की है। इस दौरान मस्क ने कहा कि यह पार्टी अमेरिकियों को वापस आजादी दिलाने के लिए बनाई गई है।

elon musk
ट्रंप से तकरार के बाद Elon Musk ने America Party बनाने की घोषणा

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों राय जानने के लिए किया पोल

4 जुलाई 2025 को पूरा अमेरिका अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया। ऐसे में एलन मस्क ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लोगों की राय जानने के लिए एक पोल कराया। जिसमें यह पूछा गया कि क्या उन्हें नई पार्टी बनानी चाहिए। जिस पर करीब दो तिहाई लोगों ने सहमति जताई। इस दौरान मस्क ने लिखा कि स्वतंत्रता दिवस ये पूछने का सबसे सही समय है कि क्या आप 2 पार्टी सिस्टम (कुछ लोग इसे सिंगल पार्टी सिस्टम भी कहते हैं) से आजादी चाहते है।

मस्क ने बताया अपनी पार्टी का शुरुआती मकसद

इसके साथ मस्क ने अपनी पार्टी का शुरुआती मकसद भी बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका में दो पार्टियां हैं – रिपब्लिकन पार्टी और डेमोक्रेटिक पार्टी। फिलहाल अमेरिकी संसद में दोनों पार्टियों के बीच सीटों का अंतर बहुत कम है। ऐसे में एलन मस्क का कहना है कि वह शुरुआत में सिर्फ 2-3 सीनेट सीटों और 8-10 लोवर हाउस की सीटों पर ही फोकस करेंगे। ऐसे में विवादित कानूनों पर मस्क की पार्टी का वोट निर्णायक भूमिका निभाएगा। इस तरह पता चल जाएगा कि दोनों पार्टियां लोगों की इच्छा से चलती हैं या नहीं।

also read: बर्मिंघम में भारत ने खड़ा किया पहाड़ सा स्कोर, शुभमन का फिर से शतक, जानें दूसरे टेस्ट की पूरी खबर…

एक बिल को लेकर मस्क और डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई थी तकरार

बताते चलें कि एलन मस्क दक्षिण अफ्रीका के मूल निवासी हैं। उन्होंने 2002 में अमेरिका की नागरिकता ली। कुछ दिनों पहले मस्क, डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सलाहकार हुआ करते थे। उन्हें विवेक रामास्वामी के साथ DOGE मंत्रालय का कार्यभार दिया गया था। बीते दिनों “वन बिग ब्यूटीफुल बिल” को लेकर मस्क और डोनाल्ड ट्रंप के बीच तकरार हो गई थी। ये बिल टैक्स और खर्च में कटौती को लेकर लाया गया था। इस पर मस्क का मानना था कि अमेरिका कर्ज पहले से और बढ़ जाएगा। हालांकि इस तकरार के बाद अब विवेक रामास्वामी और एलन मस्क दोनों ने ये मंत्रालय छोड़ दिया है। लेकिन देखना ये है कि मस्क की नई अमेरिका पार्टी क्या नया आयाम लेकर आती है।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.