Parliament monsoon session: पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिन्दूर पर रक्षामंत्री राजनाथ का जवाब, पाकिस्तान को भी दो टूक

Photo of author

By Puspraj Singh

Parliament monsoon session: संसद में लगातार हंगामें के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने संसद के पटल पर पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बारे में सरकार का पक्ष रखा. इस दौरान उन्होने कहा कि हमने अपना मकसद पूरा कर लिया था. इस वजह से ऑपरेशन को रोका गया. हमने सिर्फ आतंकवादियों को निशाना बनाया था.

ऑपरेशन सिंदूर तीनों सेनाओं के समन्वय का बेहतरीन उदाहरण

भारत के रक्षामंत्री ने सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर को तीनों सेनाओं के समन्वय का बेहतरीन उदाहरण बताया. इस दौरान उन्होने कहा कि यह कहना बिल्कुल निराधार है कि इस अभियान को किसी दबाव में आकर रोका गया था. रक्षामंत्री ने सीधे तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उन दावों की स्थिति को साफ कर दिया कि ऑपरेशन सिंदूर अमेरिका के दबाव में रोका गया था.

पाकिस्तान को दो टूक

भारतीय रक्षामंत्री ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुये कहा कि अगर उसकी कोई गलतफहमी बाकी रह गयी है तो उसे भी दूर कर दिया जाएगा. उन्होने लोकसभा मे पहलगाम में हुये आतंकवादी हमले के जवाब में भारत के मजबूत सफल और निर्णायक ऑपरेशन पर विशेष चर्चा की शूरुआत करते हुये कहा कि पाकिस्तान की तरफ से सैन्य अभियान महानिदेशक (DGMO) के स्तर से संपर्क कर आग्रह किया गया था कि अब कार्यवाही रोक दी जाय.

विपक्ष पर साधा निशाना

उन्होने विपक्ष पर निशाना साधते हुये कहा कि विपक्ष इस अभियान के बारे में जब सवाल पूंछ रहा था. तब विपक्ष को यह पूंछने के बजाय कि भारत के कितने विमान गिरे, उन्हे इस अभियान की सफलता की बात करनी चाहिये थी. लेकिन यह अफसोस है कि तब विपक्ष को अपने ही देश से सवाल पूंछने से फु्र्सत नहीं मिली.

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.