Flood in Pakistan: बाढ़ की त्रासदी से जूझ रहा पाकिस्तान, सैकडों मौतें, हजारों लापता, पानी में बहे कई गाँव

Photo of author

By Puspraj Singh

Flood in Pakistan : पाकिस्तान इन दिनों भयानक बाढ़ और बारिश की तबाही से जूझ रहा है. बाढ़ का सबसे ज्यादा असर पख्तूनख्वा प्रांत में बताया जा रहा है. पख्तूनख्वा में हालात बहुत गंभीर बताये जा रहे हैं. प्रधानमंत्री के कोआर्डिनेटर इख्तियार वली खान ने बताया कि केवल पख्तूनख्वा में ही मौंतों का आंकड़ा 1000 से ज्यादा हो सकता है. उन्होने बताया कि कई गाँव पूरी तरह बर्बाद हो गये हैं, और हजारों लोग अब भी लापता हैं.

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के कोआर्डिनेटर ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा

इख्तियार वली खान बताया कि मैने स्वयं बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया है. अपनी आंखों से तबाही का मंजर देखा है. बुनेर के चघरजी इलाके में भारी नुकसान हुआ है. वहीं बाशोनी गांव पूरी तरह नक्शे से मिट गया है. उन्होने बताया कि बाढ़ के साथ आई कुछ चट्टानें ट्रकों से भी बड़ी थी. जिस वजह से नदी किनारे बने घरों का कोई निशान तक नहीं बचा. कई परिवार पूरी तरह से बाढ़ की लहरों में बह गये. पाकिस्तान की राहत बचाव एजेंसियों की मानें तो अभी तक पख्तूनख्वा में 390 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 245 लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है.

Flood in Pakistan नक्शे से मिटा पूरा गाँव

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के कोऑर्डिनेटर इख्तियार वली खान ने बाढ़ से प्रभावित इलाकों की सच्चाई बताते हुये कहा कि वहां पूरे के पूरे गाँव बह गये हैं. बुनेर के चघरजी इलाके में भारी तबाही हुई है. वहीं बशोनी गाँव तो पूरी तरह नक्शे से ही मिट गया है.

Flood in Pakistan परिवार के परिवार लापता

वली ने बताया कि बाढ़ मे बहकर आई चट्टाने ट्रकों से भी बड़ी थी. इस कारण नदी किनारे कई घर ध्वस्त होकर बह गये. कई परिवार ऐसे हैं जो परिवार के परिवार लापता हो गये हैं जिनकी अभी तक कोई खबर नहीं है. उन्होने कहा कि आधिकारिक आकड़ो में केवल वे शव शामिल हैं जिन्हे अस्पताल लाया गया है. असल मौतों की संख्या कहीं इससे अधिक हो सकती है.

हजार से भी ज्याद हो सकता है मौत का आकड़ा

इख्तियार वली ने बताया कि सिर्फ दिर इलाके में ही मौतों का आकड़ा 1000 से ज्यादा हो सकता है. अब भी हजारों लोग लापता हैं. उन्होने बताया कि कई जगहों पर शवों को सामूहिक रूप से दफन किया जा रहा है. वली ने कहा की अपनी आंखों से इस त्रासदी को देखकर मैं बुनेर से भारी मन से वापस लौटा हूँ.

नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने पहले दी थी जानकारी

इससे पहले पाकिस्तान की नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) ने बताया था कि 26 जून से अब तक बारिश और बाढ़ से जुड़ी घटनाओं से पूरे पाकिस्तान में कम कम 657 लोगों की मौत हो चुकी है, और 929 लोग घायल हो चुके हैं.

(NDMA) ने बताया कि ये हादसे भीषण मानसूनी बारिश की वजह से अचानक आई बाढ़ और अन्य आपदओं की वजह से हुये हैं. ऐजेंसी ने यह भी बताया कि सबसे ज्याद बाढ़ प्रभावित इलाकों मे प्रांतीय अधिकारियों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य और तेज किया जा रहा है.

Flood in Pakistanखैबर पख्तूनख्वा में सबसे ज्यादा नुकसान

इस बाढ़ की वजह से सबसे ज्यादा नुकसान खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुआ है. यहां सबसे ज्यादा 390 मौते दर्ज की गयी हैं. जिनमें 288 पुरुष, 59 बच्चे और 43 महिलायें शामिल हैं. वहीं 245 लोग घायल हुये हैं, जिनमें 161 पुरुष 45 बच्चे और 39 महिलायें शामिल हैं.

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.