India China Relation: चीन के विदेश मंत्री वांग यी भारत के दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को नई दिल्ली पहुंच गये हैं. इस दौरान उन्होने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान जयशंकर ने इस बात पर जोर दिया कि भारत और चीन के बीच मतभेद विवादों में नही बदलने चाहिये.
मतभेद विवादों में नही बदलने चाहिये- एस जयशंकर
जयशंकर प्रसाद ने बैठक में कहा कि आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ लड़ाई एक और प्रमुख प्राथमिकता है. मै हमारे विचारो के आदान प्रदान के लिये इंतजार कर रहा हूं. कुल मिलाकर हमारी आशा है कि ये चर्चायें भारत और चीन के बीच एक स्थिर सहयोगात्मक और दूरदर्शी संबंध बनाने में योगदान करेंगी. इससे हमारी चिंताओं का समाधान और हमारे हितों को पूरा करने में मदद मिलेगी.
जयशंकर प्रसाद ने कहा कि दुनिया के दो बड़े देशों के बीच बैठकों मे स्वाभाविक रूप से अंतर्राष्ट्रीय स्थिति पर चर्चा शामिल होती है. उन्होने कहा कि हम एक निष्पक्ष संतुलित और बहुध्रुवीय व्यवस्था चाहते हैं, जिसमें एक बहुध्रुवीय एशिया भी शामिल हो.
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से करेंगे मुलाकात
चीनी विदेश मंत्री वांग यात्रा के दौरान भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी मुलाकात करेंगे. इस मुलाकात में दोनो देशों के सीमा विवाद को लेकर एक अहम बातचीत होगी. वांग यी की यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की संघाई सहयोग संगठन के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिये चीन की प्रस्तावित यात्रा से कुछ दिन पहले हो रही है. बता दें कि चीनी विदेश मंत्री सीमा विवाद के मुद्दे पर विशेष प्रतिनिधियों की अगली दौर की बातचीत के लिये भारत की यात्रा पर आये हैं.
India China Relation सीमा विवाद को लेकर एक अहम बातचीत होगी
वांग यी और अजीत डोभाल को सीमा विवाद के मुद्दे पर बातचीत के लिये विशेष प्रतिनिधि के तौर पर नामित किया गया है. विदेश मंत्री जयशंकर जल्द ही वांग के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेगे. साल 2020 में गलवान घाटी में संघर्ष के बाद भारत-चीन के रिश्तों में काफी तनाव आ गया था. इस लिये चीन के विदेश मंत्री की इस यात्रा को मोटे तौर पर दोनों देशों के संबंधों को फिर से जोड़ने के नजरिये से देखा जा रहा है.

अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच चीन के विदेश मंत्री की भारत यात्रा
चीनी विदेश मंत्री की इस यात्रा को इसलिये भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योकि यह यात्रा भारत और अमेरिका के संबंधों में बढ़ रहे तनाव के बीच हो रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चीजों पर शुल्क को दोगुना करके 50 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है. रूसी कच्चे तेल की खरीद पर 25 प्रतिशत अलग से जुर्माना भी लगाया है. ऐसे में चीन के विदेश मंत्री की यह यात्रा India China Relation के लिये और भी महत्वपूर्ण हो जाती है.
वांग और एनएसए अजीत डोभाल मंगलवार सुबह 11 बजे सीमा विवाद के मुद्दे पर विशेष प्रतिनिधि वार्ता के नए रूप के तहत बातचीत करेंगे. जिसके बाद वांग मंगलवार की शाम साढ़े 5 बजे भारत के प्रधानमंत्री से उनके आवास पर मुलाकात करेगें.
#India China Relation #trade war