Bank Holiday Update : अगस्त का आखिरी हफ्ता बैंकों की छुट्टियों से भरा रहने वाला है। यदि आप इस दौरान किसी जरूरी बैंकिंग काम की योजना बना रहे हैं तो पहले छुट्टियों की लिस्ट ज़रूर देख लें। 25 अगस्त से 31 अगस्त तक अलग-अलग राज्यों और शहरों में 4 दिन बैंक बंद रहेंगे। आइए जानते हैं कब-कब और कहां-कहां छुट्टियां रहेंगी।
25 से 31 अगस्त तक बैंक हॉलिडे की लिस्ट
- 25 अगस्त (सोमवार) – श्रीमंत शंकरदेव की तिरुभाव तिथि के अवसर पर गुवाहाटी (असम) में बैंक बंद रहेंगे।
- 27 अगस्त (बुधवार) – गणेश चतुर्थी और संवत्सरी के कारण कई राज्यों में बैंक हॉलिडे रहेगी। इस दिन अहमदाबाद, बेलापुर, मुंबई, नागपुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, पणजी और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।
- 28 अगस्त (गुरुवार) – गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) और नुआखाई पर्व के कारण भुवनेश्वर और पणजी में बैंक बंद रहेंगे।
- 31 अगस्त (रविवार) – रविवार होने के चलते पूरे देशभर में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
किन-किन सेवाओं पर पड़ेगा असर?
Bank Holiday Update इन छुट्टियों के दौरान बैंक शाखाओं से मिलने वाली कई सेवाओं पर असर पड़ेगा, जैसे:
- चेक क्लीयरेंस
- ड्राफ्ट और लोन प्रोसेसिंग
- नई पासबुक एंट्री और अपडेट
- काउंटर पर नकद जमा/निकासी
डिजिटल बैंकिंग सेवाएं मिलेंगी जारी
हालांकि, छुट्टियों के दौरान भी आपको कई ऑनलाइन बैंकिंग सुविधाएं मिलती रहेंगी।
UPI, NEFT, RTGS और मोबाइल बैंकिंग ऐप्स पहले की तरह सक्रिय रहेंगे।
एटीएम से कैश निकासी और जमा की सुविधा 24×7 उपलब्ध रहेगी।
ग्राहकों के लिए सुझाव
- यदि आपके पास कोई जरूरी बैंकिंग काम है, तो उसे छुट्टियों से पहले निपटा लें।
- इन दिनों में कैश की जरूरत पड़ने पर एटीएम पर अतिरिक्त दबाव रह सकता है, इसलिए पहले ही पर्याप्त नकदी निकाल लें।
- बिल पेमेंट, मनी ट्रांसफर जैसे कार्यों के लिए डिजिटल बैंकिंग का इस्तेमाल करें।