UP Special TET 2026: 57 हजार शिक्षकों के लिए परीक्षा, 150 सवाल और नो निगेटिव मार्किंग

Photo of author

By Akanksha Singh Baghel

UP Special TET 2026: 57 हजार शिक्षकों के लिए खास TET, जल्द जारी हो सकती है परीक्षा तारीख; 150 सवाल और नहीं होगी निगेटिव मार्किंग।

UP Special TET 2026: उत्तर प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। लंबे समय से TET का इंतजार कर रहे सेवारत शिक्षकों के लिए विशेष TET आयोजित किए जाने की तैयारी है। रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 57 हजार शिक्षकों को इस विशेष परीक्षा के जरिए TET की पात्रता हासिल करने का मौका मिल सकता है।परीक्षा की तारीख जल्द घोषित होने की संभावना है। ऐसे में संबंधित शिक्षकों को परीक्षा की तैयारी तेज करने की सलाह दी जा रही है।

हजार शिक्षकों को मिल सकता है मौका

सुप्रीम कोर्ट के TET से जुड़े निर्देशों के बाद ऐसे शिक्षकों के लिए भी TET पास करना जरूरी हो गया है, जो पहले से सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं लेकिन अभी तक TET उत्तीर्ण नहीं कर पाए हैं।

इसी को देखते हुए विशेष TET आयोजित करने की कवायद की जा रही है। इसका उद्देश्य लंबे समय से शिक्षण कार्य कर रहे ऐसे शिक्षकों को TET पास करने का अतिरिक्त अवसर देना है।

UP Special TET 2026,परीक्षा की तैयारी में जुटें शिक्षक,150 सवालों के लिए मिलेगा ढाई घंटे का समय

UP Special TET Exam Date 2026 को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। परीक्षा की तारीख और आवेदन से जुड़ी जानकारी विभाग की आधिकारिक सूचना के बाद स्पष्ट होगी। प्रस्तावित पैटर्न के अनुसार अभ्यर्थियों को 150 बहुविकल्पीय सवाल हल करने के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा। यानी हर सवाल के लिए औसतन करीब एक मिनट का समय होगा, इसलिए समय प्रबंधन पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। खास बात यह है कि परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी, यानी गलत जवाब देने पर अंक नहीं काटे जाएंगे।

परीक्षा की तारीख जारी होने से पहले शिक्षकों को अपनी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। अभ्यर्थी बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, भाषा, गणित, पर्यावरण अध्ययन और संबंधित विषयों की तैयारी के साथ पुराने TET प्रश्नपत्र और मॉक टेस्ट भी हल कर सकते हैं। परीक्षा की तारीख, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, सिलेबस और अन्य नियमों की अंतिम जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में ही जारी होगी। इसलिए शिक्षकों को सोशल मीडिया पर वायरल अपुष्ट खबरों के बजाय विभाग की आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करना चाहिए।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.