Achyut Potdar का 91 वर्ष की उम्र में निधन, फैंस को याद आया 3 Idiots का मशहूर डायलॉग

Photo of author

By Akanksha Singh Baghel

Achyut Potdar,हिंदी सिनेमा जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज अभिनेता अच्युत पोतदार का 91 वर्ष की उम्र में 18 अगस्त 2025 को निधन हो गया। उन्होंने ठाणे के जुपिटर अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके अंतिम संस्कार का कार्यक्रम 19 अगस्त को ठाणे में होगा।

फिल्मों से पहले कई भूमिकाएँ निभाईं

Achyut Potdar का फिल्मी सफर बिल्कुल अलग रहा। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने भारतीय सेना में सेवा दी और उसके बाद इंडियन ऑयल कंपनी में काम किया। कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद वे मध्यप्रदेश के रीवा में प्रोफेसर भी रहे। लेकिन 44 साल की उम्र में उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।


125 से अधिक फिल्में और 100 टीवी सीरियल

अच्युत पोतदार ने अपने लंबे करियर में 125 से ज्यादा हिंदी और मराठी फिल्मों और 100 से अधिक टीवी धारावाहिकों में अभिनय किया। वे हर किरदार में ढल जाने की क्षमता के लिए जाने जाते थे।


उनकी प्रमुख फिल्मों में शामिल हैं:
  • Aakrosh
  • Albert Pinto Ko Gussa Kyoon Aata Hai
  • Ardh Satya
  • Tezaab
  • Parinda
  • Raju Ban Gaya Gentleman
  • Dilwale
  • Rangeela
  • Vaastav
  • Hum Saath Saath Hain
  • Parineeta
  • Lage Raho Munna Bhai
  • 3 Idiots
  • Dabangg 2
  • Ventilator
अरे कहना क्या चाहते हो’ – बना आइकॉनिक डायलॉग

हालाँकि उन्होंने कई यादगार भूमिकाएँ निभाईं, लेकिन दर्शक उन्हें सबसे ज्यादा राजकुमार हिरानी की फिल्म 3 इडियट्स के प्रोफेसर के किरदार में याद करते हैं। उनका मशहूर डायलॉग – “अरे कहना क्या चाहते हो?” – आज भी सोशल मीडिया पर छाया रहता है और लाखों मीम्स का हिस्सा बन चुका है।


सेलेब्स और फैंस ने दी श्रद्धांजलि

निर्देशक हंसल मेहता ने उन्हें याद करते हुए लिखा:

फैंस ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए लिखा – “अरे कहना क्या चाहते हो? अच्युत पोतदार सर नहीं रहे 😢 ओम शांति 🙏।”

Fan’s post on X plateform

सिनेमा में अमर रहेगी उनकी विरासत

44 साल की उम्र में अभिनय की शुरुआत करने वाले अच्युत पोतदार यह साबित कर गए कि जुनून और मेहनत किसी भी उम्र में आपको मुकाम दिला सकती है। उनके सहज और प्राकृतिक अभिनय ने पीढ़ी दर पीढ़ी दर्शकों का दिल जीता।

भारतीय सिनेमा और टेलीविज़न में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

Also read about

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.