Amarnath yatra crash: बस टकराव में 36 तीर्थयात्रि घायल।

Photo of author

By Akanksha Singh Baghel

Amarnath yatra crash, जम्मू और कश्मीर के रामबन जिले में शनिवार, 5 जुलाई 2025 को अमरनाथ यात्रा के दौरान एक भूरा हादसा हुआ, जिसमें 36 तीर्थयात्रियों को चोटें आईं। यह घटना चंदेरकोट यात्रा लंगर साइट के पास हुई, जब एक बस ने ब्रेक फेल होने के कारण अन्य बसों को टक्कर मार दी।

Amarnath yatra crash दुर्घटना की जानकारी

यह हादसा लगभग सुबह 8 बजे हुआ है। बताया जा रहा है कि यह हादसा, यात्रा में जा रही बस का ब्रेक फेल होने के कारण एक बस दूसरे बस से टकरा जाने के कारण हुआ है। यात्रा में जा रहे यात्रियों में से 36 तीर्थयात्रियों को मामूली चोटे आई है जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अपने अपने स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।

Amarnath yatra crash प्रतिक्रिया और बचाव कार्य
  • प्रशासन: रामबन उपायुक्त मोहम्मद आलियास खान ने पुष्टि की कि घायल तीर्थयात्रियों को तुरंत जिला अस्पताल रामबन में स्थानांतरित कर दिया गया।
  • चिकित्सा देखभाल: चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुदर्शन सिंह कटोच ने कहा कि सभी घायल तीर्थयात्रियों को प्राथमिक उपचार दिया गया और उन्हें जल्द ही छुट्टी दे दी गई।
  • वैकल्पिक व्यवस्था: तीर्थयात्रियों के लिए उनकी यात्रा जारी रखने के लिए वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था की गई।
अमरनाथ यात्रा की जानकारी
  • शुरू होने की तारीख: 38 दिन लंबी अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई 2025 को शुरू हुई।
  • तीर्थयात्रियों की संख्या: पिछले दो दिनों में 26,800 से अधिक तीर्थयात्रियों ने पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर में ‘दर्शन’ किया।
  • नवीनतम जत्था: शनिवार को 6,979 तीर्थयात्रियों का एक जत्था कश्मीर के लिए जम्मू से कड़ी सुरक्षा में रवाना हुआ।
Amarnath yatra crash सुरक्षा व्यवस्था
  • तैनाती: तीर्थयात्रियों के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
  • मार्ग: तीर्थयात्री कश्मीर हिमालय में 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा मंदिर तक दो मार्गों — एक पारंपरिक पहलगाम मार्ग या दूसरा छोटा बालटाल मार्ग — से पहुंचते हैं।
check out the exclusive interview on YOUTUBE

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.