Bad Combination With Milk: दूध के साथ न खाएं ये चीजें

Photo of author

By Akanksha Singh Baghel

Bad Combination With Milk दूध हमारे शरीर के लिए कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन से भरपूर होता है। आयुर्वेद में इसे अमृत की संज्ञा दी गई है। लेकिन अगर इसे गलत चीजों के साथ खाया जाए तो यही अमृत जहर का काम कर सकता है। गलत कॉम्बिनेशन से पाचन बिगड़ सकता है, एसिडिटी, एलर्जी और यहां तक कि स्किन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।

दूध और नमक

नमक और दूध का कॉम्बिनेशन शरीर के लिए हानिकारक माना गया है। इसे साथ लेने से स्किन पर दाग-धब्बे और पाचन संबंधी गड़बड़ियां हो सकती हैं।

दूध और खट्टे फल

संतरा, नींबू, अनार जैसे खट्टे फल दूध के साथ खाने से नुकसान पहुंचा सकते हैं। इन फलों में मौजूद एसिड, दूध के साथ मिलकर करेलशन करता है, जिससे गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

दूध और मछली

आयुर्वेद के अनुसार दूध और मछली का कॉम्बिनेशन शरीर में टॉक्सिन पैदा करता है। इससे स्किन एलर्जी, खुजली और पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

दूध और तरबूज/खरबूजा

तरबूज और खरबूजा ठंडी तासीर वाले फल हैं। इन्हें दूध के साथ खाने से पाचन धीमा हो जाता है और अपच या गैस की समस्या हो सकती है।

दूध और दही/छाछ

दूध के साथ दही या छाछ लेने से पाचन पर नकारात्मक असर पड़ता है और एसिडिटी बढ़ सकती है।

दूध और जूस या कोल्ड ड्रिंक

कुछ लोग दूध के साथ फ्रूट जूस या कोल्ड ड्रिंक भी ले लेते हैं। यह कॉम्बिनेशन पेट में गैस और एसिडिटी पैदा करता है और शरीर में टॉक्सिन बढ़ा सकता है।

दूध और भारी मिठाई

दूध के साथ बहुत ज्यादा चीनी या भारी मिठाई लेना भी नुकसानदायक है। इससे वजन बढ़ सकता है और डायबिटीज़ का खतरा बढ़ता है।

Bad Combination With Milk दूध का सबसे अच्छा तरीका यह है कि इसे हल्का गर्म करके अकेले पिया जाए। अगर स्वाद और फायदे बढ़ाने हों तो इसमें बादाम, काजू, खजूर या हल्दी डाल सकते हैं।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.