Better Sleep Guide: सोने से पहले इन फूड आइटम्स को कहें No!

Photo of author

By Akanksha Singh Baghel

Better Sleep Guide नींद क्यों जरूरी है?

Better Sleep Guide: आज के भागदौड़ भरे जीवन में नींद लग्जरी बनती जा रही है। हम देर रात तक मोबाइल चलाते हैं, ऑफिस वर्क करते हैं या ओटीटी पर वेबसीरीज देखते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ध्यान दिया कि आपकी खराब नींद की एक वजह आपकी खानपान की आदतें भी हो सकती हैं?

कुछ फूड्स ऐसे होते हैं जो शरीर को एक्टिव बना देते हैं, जिससे नींद आने में देर लगती है या बार-बार नींद टूटती है।


Better Sleep Guide: सोने से पहले न खाएं ये चीजें
1. कैफीन युक्त ड्रिंक्स

कॉफी, कोल्ड ड्रिंक्स, एनर्जी ड्रिंक्स और ग्रीन टी में कैफीन होता है जो दिमाग को उत्तेजित करता है। इससे नींद आने में दिक्कत हो सकती है। रात के 6 बजे के बाद कैफीन से दूरी बनाएं।


2. शुगर और मिठाइयाँ

केक, चॉकलेट, मिठाई या मीठे स्नैक्स ब्लड शुगर लेवल को अचानक बढ़ा सकते हैं। इससे शरीर में एनर्जी आ जाती है और नींद नहीं आती है। रात को हल्का मीठा फलों से लें, वो भी सीमित मात्रा में।


3. मसालेदार और तला-भुना खाना

भारी और ऑयली फूड पचाने में वक्त लेते हैं। इससे एसिडिटी, गैस और अपच हो सकती है, जो सीधे नींद को खराब करते हैं।डिनर में हल्का, कम मसाले वाला खाना चुनें।


4. अल्कोहल (शराब)

शराब पीने से नींद गहरी लगती है, लेकिन बार-बार नींद टूटने की संभावना भी बढ़ जाती है। इससे नींद की गुणवत्ता (sleep quality) बिगड़ती है।नींद सुधारने के लिए अल्कोहल की जगह हर्बल चाय पिएं।


5. बहुत ज्यादा पानी या लिक्विड

अगर आप सोने से पहले बहुत सारा पानी, दूध या जूस पीते हैं तो आपको रात में बार-बार वॉशरूम जाना पड़ सकता है, जिससे नींद टूटती है। सोने से 1 घंटे पहले पानी पीना कम कर दें।


Better Sleep Guide:डिनर में क्या खाएं ताकि नींद अच्छी आए

एक अच्छी नींद पाने के लिए डिनर का चयन बहुत महत्वपूर्ण होता है। ऐसा खाना चुनना चाहिए जो न केवल सुपाच्य (easily digestible) हो, बल्कि उसमें ऐसे पोषक तत्व भी हों जो नींद को बढ़ावा दें – जैसे ट्रिप्टोफेन, मैग्नीशियम, कॉम्प्लेक्स कार्ब्स और थोड़ा-बहुत प्रोटीन।

1. मूंग दाल खिचड़ी + दही

मूंग दाल हल्की, प्रोटीन युक्त और जल्दी पचने वाली होती है।चावल में मौजूद कार्ब्स ट्रिप्टोफेन को ब्रेन तक पहुँचाने में मदद करते हैं।दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स आंत की सेहत सुधारते हैं, जिससे शरीर रिलैक्स महसूस करता है। दही अगर रात में ठंडी लगे, तो उसे थोड़ा सा गर्म पानी में मिलाकर लें।


2. मिक्स वेजिटेबल सूप + मल्टीग्रेन टोस्ट

सब्जियों में मौजूद विटामिन्स, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं।गर्म सूप शरीर को रिलैक्स करता है और नींद आने में सहायक होता है।मल्टीग्रेन टोस्ट में फाइबर और कॉम्प्लेक्स कार्ब्स होते हैं, जो रातभर भूख से नहीं जगने देते।


3. सादा दलिया (ओट्स या रागी बेस्ड)

ओट्स और रागी में मेलाटोनिन, मैग्नीशियम और कॉम्प्लेक्स कार्ब्स पाए जाते हैं।ये पेट के लिए हल्के और लंबे समय तक संतुष्टि देने वाले होते हैं।रागी विशेष रूप से शरीर को ठंडक देता है और मानसिक शांति बढ़ाता है।मीठा दलिया न बनाएं, नमकीन या हल्के मसाले में तैयार करें।


4. पनीर भुर्जी + चपाती (कम तेल में बनी)

पनीर में हाई क्वालिटी प्रोटीन और ट्रिप्टोफेन होता है, जो स्लीप हार्मोन के निर्माण में मदद करता है।चपाती (विशेषकर मल्टीग्रेन) में फाइबर और कॉम्प्लेक्स कार्ब्स होते हैं। हल्का मसाला और कम तेल इस कॉम्बिनेशन को सुपाच्य बनाता है। पनीर में हल्दी और थोड़ी अजवाइन मिलाने से पाचन और बेहतर हो सकता है।


5.स्टीम्ड इडली + नारियल की चटनी

इडली फर्मेंटेड और सुपाच्य होती है, जो गट हेल्थ सुधारती है।

नारियल की चटनी में फैटी एसिड्स और मैग्नीशियम होता है, जो मानसिक तनाव को कम करने में सहायक होता है। सांभर की जगह रात में सिर्फ चटनी के साथ लें।


Bonus: नींद लाने वाले कुछ और खाद्य सुझाव

गुनगुना दूध: ट्रिप्टोफेन और कैल्शियम से भरपूर, नींद के लिए परफेक्ट।

भीगे हुए बादाम या अखरोट: इनमें मेलाटोनिन और हेल्दी फैट्स होते हैं।


डिनर से जुड़ी जरूरी बातें
  • डिनर सोने से कम से कम 2–3 घंटे पहले करें।
  • बहुत ज्यादा मसालेदार, ऑयली या भारी खाना न खाएं।
  • खाने के बाद 5–10 मिनट की सैर करें।
  • खाने के तुरंत बाद मोबाइल/टीवी से दूरी बनाएं।
यह भी पढ़ें

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.