FLOOD NEWS: पंजाब में बाढ़ का कहर, 37 की मौत, दिल्ली NCR में भारी बारिश का अलर्ट

Photo of author

By Puspraj Singh

FLOOD NEWS: हर साल सितम्बर के पहले हफ्ते में मानसून शांत हो जाता है और बारिश थमने लगती है. लेकिन इस बार मानसून शांत होने के बजाय अपना रौद्र रूप दिखा रहा है. विशेषज्ञों की मांने तो यह जलवायु परिवर्तन के कारण हो रहा है. हालंकि हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर हरियाणा और पंजाब के लोगों को आज यानि 5 सितंबर से बारिश से राहत मिलने की संभावना है. पंजाब में बाढ़ के कारण लोग बहुत परेशान हैं. अब तक यहां 37 लोगों की मौत हो चुकी है. और ऐसा ही कुछ हाल जम्मू कश्मीर का भी है. मौसम विभाग के अनुसार इन राज्यों में बादल तो छाये रहेगे लेकिन बारिश की कम संभावना है. लेकिन दिल्ली बिहार के साथ-साथ देश के अन्य कई हिस्सों में आज बारिश होने की संभावना है.

गुरुग्राम की सड़कों पर देखने को मिला कई किलोमीटर लंबा जाम

पिछले कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो रही है. गुरुग्राम की सड़कों पर कई किलोमीटर लंबा जाम देखने को मिला. वहीं दिल्ली में भी कई जगहों पर अच्छा खासा जाम देखने को मिला. हरियाणा की तरफ से छोड़े गये पानी की वजह से दिल्ली के तराई इलाकों में पानी भर गया है. ऐसे में दिल्ली को अभी पानी से राहत मिलने की संभावना नहीं दिख रही है. मौसम विभाग ने आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को बिजली के साथ-साथ भारी बारिश होने की संभावना है. ऐसे में यमुना के आस पास के इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है.

पंजाब FLOOD NEWS के कई गांव पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में

नदियों में पानी बढ़ने के कारण पंजाब के कई गांव पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में आ गये हैं. हालंकि पंजाब के लोगों को बाढ़ के बीच आज बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक पंजाब में बारिश की बहुत कम संभावना है. लेकिन जम्मू कश्मीर में हो रही लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर अभी कम नहीं हो रहा है. ऐस में पंजाब में बाढ़ का खतरा अब भी बना हुआ है. पंजाब के करीब 1400 गांव पानी से डूब गये हैं. अब तक बाढ़ व बारिश की वजह से 37 लोगों की मौत हो चुकी है. एनडीआरएफ एसडीआरएफ की टीमें लगातार लोगों की मदद में लगी हुई हैं.

जम्मू कश्मीर में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो सकती है हल्की बर्फबारी

जम्मू कश्मीर में इस साल मानसून की वजह से बहुत नुकसान हुआ है. लगातार बारिश, बादल फटने, और लैंडस्लाइड की घटनाओं के कारण कई लोगों की जान चली गई. इससे राज्य को भी काफी नुकसान हुआ. हालंकि अब जम्मू कश्मीर के लोगों को बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है. लेकिन गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है. मौसम विभाग ने यहां हल्की से लेकर मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है.

UP में उमस, बिहार में FLOOD NEWS

उत्तर प्रदेश में इस हफ्ते कम बारिश होने का अनुमान है. जिसके चलते लोगों को भारी उमस का सामना करना पड़ सकता है. वहीं बिहार में इस पूरे महीने मानसून सक्रिय रहने की आशंका है. बिहार के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार पटना, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, समस्तीपुर, बेगूसराय, वैशाली, सहरसा, मधेपुरा और सुपौल में नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने रहेगें

उत्तर प्रदेश के लोगों को आज उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. यूपी में आज बारिश होने की संभावना बहुत कम है. जिसके कारण उमस बढ़ेगी और बढ़ता पारा भी लोगों को परेशान कर सकता है. हालंकि दिल्ली से सटे नोयडा, गाजियाबाद और बागपत में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है.

#FLOOD NEWS #PUNJABFLOODNEWS

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.