Yogi Adityanath: राष्ट्रसेवा को समर्पित जीवन की एक और वर्षगांठ

Photo of author

By Akanksha Singh Baghel

Yogi Adityanath , 5 जून 2025 – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। गोरखपुर के महंत से लेकर देश के सबसे बड़े राज्य के मुख्यमंत्री तक का उनका सफर न सिर्फ प्रेरणादायक है, बल्कि यह प्रशासनिक दृढ़ता, धार्मिक समर्पण और राजनीतिक नेतृत्व का भी प्रतीक बन चुका है।

प्रारंभिक जीवन और आध्यात्मिक

Yogi Adityanath का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के एक साधारण राजपूत परिवार में अजय सिंह बिष्ट के रूप में हुआ था। विज्ञान विषय में स्नातक की पढ़ाई के दौरान ही वे गोरखनाथ मठ से जुड़े और बाद में गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवैद्यनाथ के उत्तराधिकारी बने। सन्यास लेने के बाद उन्होंने अजय सिंह बिष्ट से योगी आदित्यनाथ का नाम ग्रहण किया।

राजनीति में प्रवेश और उदय
1998 में मात्र 26 वर्ष की आयु में वे पहली बार गोरखपुर से लोकसभा सांसद बने और लगातार पांच बार इस सीट पर विजय प्राप्त की। उनका राजनीतिक सफर 2017 में एक नए मोड़ पर पहुँचा जब वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। उनके नेतृत्व में भाजपा ने 2022 में भी प्रचंड बहुमत से सत्ता वापसी की, जो उत्तर प्रदेश में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

प्रशासनिक शैली और उपलब्धियाँ
Yogi Adityanath को उनके सख्त प्रशासन और ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के लिए जाना जाता है। अपराध नियंत्रण, अवैध कब्जा हटाना, और धार्मिक स्थलों के विकास जैसे क्षेत्रों में उन्होंने बड़ी पहल की है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और मथुरा-वृंदावन के सौंदर्यीकरण को उनकी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों में गिना जाता है।

जन्मदिन पर जनसेवा की झलक
हर वर्ष की तरह, इस बार भी yogi Adityanath ने अपने जन्मदिन को औपचारिक आयोजनों की जगह जनसेवा और साधारण दिनचर्या के रूप में मनाने का निर्णय लिया। प्रदेशभर में भाजपाई कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा सेवा कार्य, रक्तदान शिविर और पौधरोपण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

जनता की शुभकामनाएँ
प्रदेश और देशभर से उन्हें शुभकामनाएँ मिल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु और सफल नेतृत्व की कामना की है।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिवस पर बधाई। वह यूपी के विकास और गरीबों को सशक्त करने के लिए कार्य कर रहे हैं। मैं उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की बधाई देता हूं। इस पर योगी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आपकी आत्मीय एवं ऊर्जावान शुभकामनाएं मेरे लिए अथाह प्रेरणा का स्रोत हैं। आपके यशस्वी मार्गदर्शन में विरासत और विकास को संजोए ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश’ की संकल्पना साकार हो रही है। शुभेच्छाओं हेतु हार्दिक आभार।

गृहमंत्री अमित शाह ने भी बधाई देते हुए कहा, ‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।’ योगी ने जवाब देते हुए कहा- आपकी भावपूर्ण मंगलकामनाओं हेतु हार्दिक आभार! आपकी शुभकामनाएं लोक-कल्याण के संकल्प की सिद्धि हेतु मुझे ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करती हैं।

नरेंद्र मोदी, अमित शाह , राजनाथ सिंह , अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने बधाई प्रेषित की ।

Aditya yoginath न सिर्फ एक राजनेता हैं, बल्कि एक ऐसे व्यक्तित्व हैं जिन्होंने साधु-संन्यासी की परंपरा को आधुनिक प्रशासन से जोड़ा है। उनका जीवन युवाओं को समर्पण, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है।

Also watch

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.