Heavy Rain Alert: हरियाणा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 जिलों में स्कूल बंद।

Photo of author

By Akanksha Singh Baghel

Heavy Rain Alert,हरियाणा में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। प्रदेश की यमुना, घग्गर और टांगरी सहित ज्यादातर नदियां उफान पर हैं। मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को राज्य के 18 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने हालात की गंभीरता को देखते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। वहीं 5 जिलों—यमुनानगर, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, सिरसा और पंचकूला—में मंगलवार को सभी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

गुरुग्राम और दिल्ली-NCR में आफत

गुरुग्राम में तेज बारिश के चलते फ्लाईओवर से रिसाव होने की खबर आई, वहीं सिग्नेचर टॉवर चौक अंडरपास पूरी तरह पानी से भर गया। दिल्ली-NCR के अन्य इलाकों—दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद—में भी सोमवार की बारिश ने भीषण जलभराव की स्थिति पैदा कर दी। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण पुराने रेलवे पुल को मंगलवार शाम से बंद कर दिया गया है।

18 जिलों में अलर्ट

। M!b nb bc vbbhvgvhhvhvvbbbN

किसानों की फसलें बर्बाद

Heavy Rain Alert,भारी बारिश और जलभराव ने किसानों की भी कमर तोड़ दी है। अनुमान के मुताबिक करीब 40 हजार किसानों की ढाई लाख एकड़ से अधिक फसलें बारिश की चपेट में आ गई हैं। धान, गन्ना और सब्जियों की खेती को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है।

राहत एवं बचाव कार्य जारी

स्थिति पर काबू पाने के लिए प्रशासन ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को अलर्ट पर रखा है। प्रभावित इलाकों में जलभराव निकालने के लिए पंपिंग मशीनें लगाई जा रही हैं। ग्रामीण इलाकों में कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। स्वास्थ्य विभाग को भी मेडिकल कैंप तैयार रखने के निर्देश मिले हैं। आम जनता से अपील की गई है कि वे अनावश्यक यात्रा न करें और नदियों के किनारे जाने से बचें।

You Tube channel पर यह भी देखे

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.