Honey singh: कभी भारत के सबसे बड़े रैपर में से एक रहे यो यो हनी सिंह, संगीत की दुनिया में सात साल बाद की वापसी

Photo of author

By Shreya Ojha

Honey Singh: लगभग 15 साल पहले,एक साधारण पृष्ठभूमि से आए भारतीय रैपर ने तत्कालीन बंजर हिप-हॉप संगीत में प्रवेश किया और हमारे देश ने संगीत की दशा बदल डाली । एक दशक पहले Honey Singh यूथ के बीच काफी प्रचलित हुआ करते थे। ये अपने श्रोताओं को लुभाने के कई तरीके जनते थे। अपने गानों से ये श्रोताओं को बहलाते, चिढ़ाते, परेशान करते ओर श्रोताओं के दिमाग में बसी शैतानी रूप रेखाएं तलाशने की हिम्मत दिया करते थे। इनके गाने अक्सर पार्टी ओर शादियों में बजा करते थे, जिनमें अक्सर ड्रग्स और महिलाओं को लुभाने का जिक्र होता था।
इनके गाने सड़क किनारे चाय की टपरियों पर स्पीकरों में भी बजा करते थे, जो इनके गानों की लोकप्रियता को चिन्हित करता है.

अपने करियर के शिखर पर आया एक बड़ा मोड़

अपने करियर के शिखर पर पहुँचने के बाद Honey Singh एक दिन अचानक गायब हो गए। नशीली दवाओं के दुरुपयोग और मानसिक स्वास्थ्य से संघर्ष की लंबी लड़ाई लड़ने के सात साल बाद वो वापस आए एक नए एल्बम ओर चल रहे संगीत दौर के साथ।

41 वर्ष के गायक ओर निर्माता कभी भारत से सबसे प्रसिद्ध संगीत सितारों में से एक हुआ करते थे

संगीत पत्रकार भानुज कप्पल सिंह ने हाल ही में बनी नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री, फेमस में यो यो के लिए विशेष टिप्पणी करते हुए कहा, “एक ऐसा व्यक्तित्व जिसने हिप-हॉप संगीत के सांस्कृतिक गुरुत्व को आगे बढ़ाया। लेकिन वे अत्यधिक विवादास्पद भी थे- उनका स्वयं का कहना है कि वे एक “आक्रामक ओर लापरवाह व्यक्ति” थे। जिन पर अक्सर अपने संगीत के माध्यम से अश्लीलता, व्यभिचार और हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया जाता था।”
कई लोगों ने हनी सिंह पर आलोचना करते हुए कहा कि उनके गानों में महिलाओं के खिलाफ हिंसा और बलात्कार को दर्शाया जाता है और इन अफवाहों को हवा दी उनकी पूर्व पत्नी और बचपन की प्रेयसी के विवादित बयान ने। दरअसल उनकी पूर्व पत्नी ने तलाक के आवेदन में उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। हालांकि, हनी सिंह ने अपनी पूर्व पत्नी के लगाए इस संगीन आरोप से हमेशा इनकार किया है।

Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा में सीएजी की दूसरी रिपोर्ट पेश, स्वास्थ्य सेवाओं में कई महत्वपूर्ण खुलासे
सात साल बाद नहीं रही वह बात

सात साल बाद जो गायक पहले हर गाने हिट दिया करते थे, अब उनके गानों मे वो उत्तेजना नहीं रह गई है। अब पहले कि तरह पैर थिरकने वाले गानों के साथ ट्रेडिंग चार्ट्स पर राज नहीं किया करते हैं।
इसका कारण है बीते वर्षों में संगीत जगत में हुए बड़े बदलाव, जिसमें भारतीय हिप हॉप भी शामिल है। जो अब सम्पन्न ओर गतिशील कला क्षेत्र में विकसित हो रहा है। एक समय था जब उनकी आवाज हर हिप-हॉप कलाकार के लिए प्रेरणा हुआ करती थी, अब वे कलाकार काफी आगे निकल गए हैं।

हनी सिंह में दिखे सकारात्मक बदलाव

हनी सिंह जो खुद को “ ब्रह्माण्ड का सर्वज्ञ गुरु” कहा करते थे ,वे अब ईश्वर से डरने वाले व्यक्ति के रूप में पहचाने जाते हैं। जो एक अच्छी ऊर्जा, जीवन की चक्रीय प्रकृति ओर वैज्ञानिक ज्योतिषीयों में विश्वास करने लगे हैं। यह मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े कई अहम विषयों पर भी अपना अनुभव साझा कर लोगों को इसके प्रति जागरूक कर रहे हैं और जीवन में इसके महत्व को प्राथमिकता देते हैं।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.