Screen Time: बच्चों का स्क्रीन टाइम कैसे करें कंट्रोल? जानिए 5 आसान और पावरफुल नियम

Photo of author

By Akanksha Singh Baghel


Screen Time Control for Kids: इस आर्टिकल में हम बच्चों के लिए स्क्रीन टाइम कम करने के आसान और असरदार नियम बताएंगे, जो हर बच्चे के लिए जरूरी हैं

आज के समय में बच्चे मोबाइल, टीवी और टैबलेट पर बहुत ज्यादा समय बिताते हैं. इससे उनकी आंखें और सेहत खराब हो सकती है. इसलिए मां-बाप के लिए जरूरी है कि वे बच्चों का screen time सही तरह से कंट्रोल करें. जब स्क्रीन टाइम सही होगा तो बच्चे पढ़ाई, खेल-कूद और अन्य कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे. इससे उनका दिमाग और शरीर दोनों स्वस्थ रहेंगे. इस आर्टिकल में हम बच्चों के लिए स्क्रीन टाइम कम करने के आसान और असरदार नियम बताएंगे, जो हर बच्चे के लिए जरूरी हैं.

समय तय करें
आपको अपने बच्चे के लिए रोजाना स्क्रीन टाइम का एक निश्चित समय तय करना चाहिए. ज्यादा देर तक मोबाइल या टीवी देखने से उनकी आंखों और दिमाग पर बुरा असर पड़ सकता है. इसलिए, रोजाना एक से दो घंटे से ज्यादा स्क्रीन टाइम न दें.

ब्रेक लेना जरूरी है
अगर बच्चा स्क्रीन पर ज्यादा देर तक रहता है तो उसे बीच-बीच में आराम करना चाहिए. हर तीस से चालीस मिनट बाद दस मिनट का ब्रेक देना अच्छा रहता है. ब्रेक में बच्चे थोड़ा चल फिर सकते हैं या बाहर खेल सकते हैं.

काम पहले पूरा करें
बच्चों को स्क्रीन टाइम से पहले अपना होमवर्क या पढ़ाई पूरी करनी चाहिए. इससे उन्हें अपनी जिम्मेदारी समझ में आती है और वे समय का सही उपयोग करना सीखते हैं. जब काम पूरा हो जाएगा तभी स्क्रीन टाइम मिलेगा.

परिवार के साथ स्क्रीन टाइम सीमित करें
बच्चों को टीवी या मोबाइल देखते समय परिवार के साथ बैठना चाहिए. इससे बच्चे अकेले नहीं रहेंगे और उनकी गतिविधियों पर नजर रहेगी. साथ में समय बिताने से बच्चों को यह भी पता चलता है कि स्क्रीन टाइम सीमित होना चाहिए

खेल कूद को बढ़ावा दें।

बच्चों को स्क्रीन टाइम की जगह पढ़ाई, खेल-कूद या कला जैसी चीजों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें. इससे उनका दिमाग बेहतर तरीके से काम करता है और वे ज्यादा एक्टिव रहते हैं. यह उनके लिए अच्छा और स्वस्थ रहता है.

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.