Ind vs Eng 4rth test :आज से मैनचेस्टर में भारत का कड़ा इम्तिहान, सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी इंग्लैंड

Photo of author

By Puspraj Singh

Ind vs Eng 4rth test : भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है. वहाँ भारत और इंग्लैड के बीच 5 टेस्ट मैचों की श्रंखला एंडरसन – तेंदुलकर सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज में भारतीय टीम इंग्लैड के खिलाफ बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पायी है. भारतीय टीम इस सीरीज 1-2 से पीछे है. शुरुआत के दो मैचों के बाद दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थी, लेकिन तीसरे मैच में इंग्लैड की टीम ने भारतीय टीम को कड़े मुकाबले में हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है. अब भारतीय टीम को अगर इस सीरीज में बने रहना है तो इस चौथे मैच का जीतना बहुत जरूरी है.

team india
team india

सीरीज में बने रहने के लिए इस मैच का जीतना बहुत जरूरी

पिछले मैच में मिली हार के बाद भारत की टीम जीत के इरादे से उतरेगी. पहले टेस्ट के बाद भारत ने अपनी टीम में तीन आल राउडंरों को शामिल किया था. लेकिन तीसरे मैच में चोटिल होने के बाद नितीश रेड्डी अब सीरीज से बाहर हो गये हैं. अगर रेड्डी टीम में होते तो आठवें नंबर तक बल्लेबाजी की उम्मीद थी. बहरहाल भारत को अगर इस सीरीज में बने रहना है तो भारत को यह मेैच जीतना बहुत जरूरी है,वहीं इंग्लैंड की टीम इस मैच को जीतकर इस सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी.

भारत के लिये यह मुकाबला कड़ा इम्तिहान

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में खेला जायेगा. यह मुकाबला भारतीय टीम और इस सीरीज दोनो के लिये कड़ा इम्तिहान साबित होने वाला है, क्योकि मैनचेस्टर के इस मैदान पर भारतीय टीम अब तक एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है. इसलिए यह मुकाबला भारत के लिए और भी कड़ा होने वाला है. अब देखना ये है कि भारतीय टीम इस मैच में क्या करतब दिखा पाती है.

ind eng 2nd test
ind eng 4rth test

भारतीय टीम-

शुभमन गिल (कप्तान), रिषभ पंत (उप कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरैल, वाँसिगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्द कृष्णा, कुलदीप यादव, अंशुल कंबोज.

इंग्लैंड की टीम-

जैक क्राली, बेन डकेट, ओली पोप (उप कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स(कप्तान), जेमी स्मिथ, लियास डासन, क्रिस वोक्स ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर.

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.