IND vs ENG UNDER 19 WORLDCUP हरारे में लहराया तिरंगा,U19 वर्ल्डकप में छठवीं बार चैंम्पियन बना भारत

Photo of author

By Puspraj Singh

IND vs ENG UNDER 19 WORLDCUP : हरारे में भारत और इंग्लैंड के खिलाफ अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच को भारत ने जीतकर छंठवी बार अंडर 19 वर्ल्डकप को अपने नाम किया है । टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 411 रन का पहाड़ सा स्कोर खड़ा कर दिया । भारत की ओर से युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 80 गेंद में 175 रन बनाये । भारत के पहाड़ से स्कोर का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 41 ओवर में मात्र 311 रन के स्कोर पर सिमट गई । इंग्लैंड की ओर से फाल्कनर ने शतक जड़ कर इंग्लैंड को 300 के पार पहुंचाया । अंडर 19 में भारत इससे पहले 5 बार विश्व चैंम्पियन बन चुका है । यह छठवीं बार है जब भारत ने अंडर 19 मे अपना परचम लहराया है।

भारत ने दिया 412 रन का विशाल स्कोर

पहले बल्लेबाजी करने करते हुये भारतीय टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 411 रन बनाये । वैभव सूर्यवंशी 15 चौके और 15 छक्कों की मदद से 175 रन की तूफानी पारी खेली । वहीं कप्तान आयुष म्हात्रे ने 53 रन बनाये । इसके बाद आखिरी ओवर्स में कनिष्क चौहान और अभिज्ञान कुंदु ने तेज गति से बल्लेबाजी करते हुये टीम के स्कोर को 400 के पार पहुंचाया, और भारत ने इंग्लैड के सामने 412 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया ।

वैभव ने लगाया शानदार शतक

वैभव सूर्यवंशी ने क्रीज पर आते ही पहली तीन गेंदो पर तो कोई रन नहीं बनाया लेकिन चौथी गेंद से जैसे ही उनका बल्ला गरजा उसके बाद रुकने का नाम नही लिया । उन्होने मात्र 55 गेंदो मे अपना शतक पूरा कर लिया । वैभव ने 80 गेंदो का सामना करते हुये 15 चौके और 15 छक्कों की मदद से 175 रन की पारी खेली।

311 पर सिमटी इंग्लैंड की पारी

भारतीय गेंदबाजों ने अच्छी शुरुआत करते हुये इंग्लैंड की पूरी टीम को मात्र 311 रन पर समेट दिया । इंग्लैंड की टीम को पहला झटका 19 रन के स्कोर पर लगा । इंग्लैंड की ओर से कैलन फाल्कनर ने एक शानदार शतक लगाया । उन्होने 67 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्के की मदद से 115 रन की पारी खेली । भारत की ओर से अबरीश ने 9 ओवर में 56 रन देकर 3 विकेट चटकाये ।

छठवीं बार U19 चैंपियन बना भारत

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतकर छठी बार इस ट्राफी को अपने नाम किया है । सबसे पहले भारत के लिये इसे मोहम्मद कैफ ने साल 2000 में जीता था । वहीं विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने इसे साल 2008 मे जीतकर अपने नाम किया । इसके बाद 2012, 2018, और 2022 में भी भारत ने इस खिताब को जीतकर अपने नाम किया है । अब 2026 में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हराकर इस खिताब को अपने नाम किया है ।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.