India Post online delivery service ने ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स में किया डेब्यू, ONDC पर पहला ऑर्डर सफलतापूर्वक डिलेवरी
India Post online delivery service(डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट), जो देश का सबसे बड़ा और भरोसेमंद डाक नेटवर्क है, ने आज डिजिटल-ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स की दुनिया में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। भारत पोस्ट ने ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) प्लेटफॉर्म पर पहला ऑनलाइन ऑर्डर सफलतापूर्वक डिलीवर कर दिखाया है, जिससे अब डाकिया सिर्फ चिट्ठियां ही नहीं, बल्कि आपके ऑनलाइन शॉपिंग ऑर्डर भी घर तक पहुँचाएगा।
क्या हुआ?
13 जनवरी 2026 को ONDC प्लेटफॉर्म पर एक ऑर्डर UdyamWell नामक ONDC-सक्षम पहल द्वारा बुक किया गया था। यह ऑर्डर भारत पोस्ट के लॉजिस्टिक्स सेवा प्रदाता के रूप में पहला ई-कॉमर्स ऑर्डर था। दो दिनों के भीतर, यानी 15 जनवरी 2026 को, यह पार्सल सफलतापूर्वक डिलीवर कर दिया गया।
India Post अब लॉजिस्टिक्स पार्टनर के तौर पर
भारत पोस्ट अब ONDC नेटवर्क के एक लॉजिस्टिक्स सेवा प्रदाता (Logistics Service Provider – LSP) के रूप में शामिल हो गया है। ONDC-सक्षम बायर एप्लिकेशन के जरिए विक्रेता अब पार्सल की पिकअप, बुकिंग, ट्रांसपोर्टेशन और डिलीवरी जैसे सारे ऑपरेशन के लिए भारत पोस्ट को चुन सकते हैं। इसके लिए डाक विभाग का विशाल देशव्यापी नेटवर्क और डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम उपयोग में लाया जाएगा।
“क्लिक एंड बुक” मॉडल काम करेगा
भारत पोस्ट का लॉजिस्टिक्स सिस्टम ONDC पर “Click & Book” मॉडल के तहत लाइव है। इस मॉडल में विक्रेता अपने पार्सल के लिए ऑनलाइन पिकअप अनुरोध जेनरेट कर सकता है, डाक विभाग को लॉजिस्टिक्स पार्टनर चुन सकता है, और भारत पोस्ट के डाकिया अपने दरवाजे से पार्सल को उठाकर डिलीवरी तक पूरी प्रक्रिया संभालते हैं। डिलीवरी के समय पोस्टेज चार्ज भी वहीं लिया जाता है।
छोटे विक्रेताओं और MSME को मिलेगा फायदा
सरकारी बयान के मुताबिक, भारत पोस्ट का ONDC में शामिल होना डिजिटल कमर्श के इकोसिस्टम को और मजबूत करेगा। विशेषकर छोटे-मध्यम उद्यम (MSMEs), ग्रामीण विक्रेता और छोटे व्यवसाय अब बड़े प्लेटफॉर्म्स पर आसानी से अपने ग्राहकों तक पहुंच सकेंगे, क्योंकि भारत पोस्ट का नेटवर्क देश के हर कोने तक फैला हुआ है – शहरों से लेकर सबसे दूरदराज़ इलाकों तक।
डाक विभाग का Vision
डाक विभाग अब पारंपरिक चिट्ठी-डाक सेवाओं से आगे बढ़कर आधुनिक डिजिटल लॉजिस्टिक्स सेवाएं भी प्रदान करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। ONDC में यह कदम भारत के डिजिटल इंडिया और ई-कॉमर्स को और अधिक सशक्त बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।