Ind Eng 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन तेंदुलकर ट्राफी का दूसरा मैच बर्मिंघम में खेला जा रहा है। यह मैच अपने खेल अंतिम दिन तक आ गया है। चौथे दिन का खेल खत्म होने से पहले भारतीय टीम ने इंग्लैंड के सामने 607 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया है। जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 72 रन बनाकर 3 विकेट गंवा दिये है।
पहली पारी मे शुभमन का दोहरा शतक
पहले दिन इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 587 रन बनाए। जिसमें यशस्वी जायसवाल 87 रन,रविन्द्र जडेजा के 89 रन और कप्तान शुभमन गिल का दोहरा शतक शामिल है। शुभमन गिल ने अपनी पहली पारी में 269 रन बनाए।
पहली पारी में 407 पर सिमटी मेजबान, सिराज ने लगाई विकेट की झड़ी
अपनी पहली पारी में इंग्लैंड ने मात्र 407 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से हैरी ब्रूक ने 158 रन और स्मिथ ने 184 रन बनाए। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज ने विकेट की झड़ी लगा दी। सिराज ने 20 ओवर में 70 रन देकर 6 विकेट चटकाए आकाशदीप ने 20 ओवर में 88 रन देकर 4 विकेट लिए। भारतीय टीम ने 407 रन पर मेजबान टीम को रोक दिया। और 180 रनों की बढ़त बना ली।
शुभमन का फिर से शतक
दूसरी पारी में भारतीय टीम ने 83 ओवर में 427 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने फिर से शतक जड़ा। रविन्द्र जडेजा ने 69 रन और ऋषभ पंत ने 65 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से शोयब बशीर और जोश टंग ने 2-2 विकेट लिए।
607 रनों का विशाल स्कोर
पहली पारी में 180 रन की जोरदार बढ़त के साथ दूसरी पारी में उतरी भारतीय टीम ने चौथे दिन का खेल खत्म होने से पहले 427 रन बना लिए थे। भारतीय टीम ने 83 ओवर में 6 विकेट खोकर 427 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी। अपनी दूसरी पारी में भी भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपना शतक मारकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया और इंग्लैंड के सामने 607 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
फिर से लड़खड़ाई मेजबान टीम
मेजबान टीम चौथे दिन के खेल खत्म होने से पहले 72 रन बनाए। इंग्लैंड की टीम चौथे दिन का खेल खत्म होने से पहले 16 ओवर में 3 विकेट खोकर मात्र 72 रन ही बना सकी। भारत की ओर से आकाश दीप ने 2 और सिराज ने 1 विकेट लिया।
भारतीय टीम की रणनीति और 607 रन के पहाड़ जैसे स्कोर को पीछा करने के इरादे से उतरी मेजबान टीम कहां तक पहुंच पाती है ये वक्त को तय करने के लिए छोड़ देते है। भारतीय टीम की रणनीत गिल के शतक भारतीय टीम को इस ट्रॉफी में वापसी की राह सामने से दिखाई देने लगी है।