T20 Worldcup 2026: भारतीय टीम ने टी 20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत जोरदार जीत से की है। कप्तान सूर्यकुमार यादव की 84 रनो की सूझबूझ से भरी पारी की मदद से भारतीय टीम ने अमेरिका को 29 रनो से हराकर इस टी 20 वर्ल्डकप में जीत से आगाज किया है।
ICC टी 20 वर्ल्डकप 2026 की शुरुआत भारतीय टीम ने अपनी जीत से की है । इस विश्वकप की मेजबान भारतीय टीम ने अपने पहले ही मैच में अमेरिका को 29 रन से हराकर जोरदार शुरुआत की है। शुरुआत में अमेरिका की टीम ने भारतीय बल्लेबाजों को थोड़ा मुश्किल मे डाला था, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव की सूझबूझ भरी पारी ने संकटमोचक का काम करते हुये भारतीय टीम की जीत को सुनिश्चत किया ।
मुंबई के वांनखेड़े स्टेडियम में इस टी 20 वर्ल्डकप के तीसरे और मेजबान टीम भारत के पहले मैच मे अमेरिका की टीम ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया । पहले बल्लेबाजी करते हुये भारतीय टीम ने 49 रन पर 4 विकेट खो दिये थे । जिसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मोर्चा संभाला और 49 गेंद में नाबाद 84 रन की सूझबूझ भरी पारी खेलते हुये भारतीय टीम को 161 रन तक पंहुचा दिया। इसके बाद बची कसर सिराज, अर्शदीप और अक्षर पटेल ने पूरी कर दी । सिराज और अर्शदीप ने पहले 4 ओवर में 3 विकेट झटक कर अमेरिका को मुश्किल में डाल दिया । भारत के 161 रन के जवाब में अमेरिका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर सिर्फ 132 रन पर ही सिमट गई। सूर्यकुमार यादव को 84 रनो की बेहतरीन पारी के लिये प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया ।
अपडेट की जा रही है
T20 Worldcup 2026, ICC T20 WORLDCUP , TEAM INDIA , IND vs USA