IND vs NZ 3rd T20 : भारत ने तीसरे टी 20 मैच में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से रौंदा, अभिषेक-सूर्या की जोड़ी नें कीवियों की उड़ाई धज्जियां

Photo of author

By Puspraj Singh

IND vs NZ 3rd T20 : भारत ने तीसरे टी 20 मैच में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से रौंदकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। कप्तान सूर्य कुमार यादव और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की धमाकेदार पारी की बदौलत भारतीय टीम ने 154 रन का लक्ष्य 10 ओवर मे ही पूरा कर लिया ।
शनिवार को गुवाहटी में खेले गये तीसरे टी 20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर सीरीज पर अपना कब्जा कर लिया है । टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले क्षेत्र रक्षण करने का फैसला किया । पहले बल्लेबाजी के निमंत्रण पर न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में मात्र 153 रन ही बना सकी, जिसे भारतीय टीम ने महज 10 ओवर में ही हासिल कर लिया ।
भारतीय टीम की ओर से अभिषेक शर्मा ने सर्वाधिक सिर्फ 20 गेंदों में 7 चौके और 5 छक्के की मदद से नाबाद 68 रन बनाये । उन्होने मात्र 14 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया । कप्तान सूर्य कुमार यादव ने 26 गेंदों में नाबाद 57 रन बनाया । इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने 5 मैचों की टी 20 सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा लिया है । इस सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार को विशाखापट्टनम में खेला जायेगा ।

अभिषेक की आंधी में उड़ी न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड के द्वारा दिये गये लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने पहले ओवर की पहली गेंद पर ही संजू सैमसन को पहले विकेट के रूप में खो दिया । संजू सैमसन लगातार तीसरे मैच में नाकामयाब साबित हुये हैं । उनके बाद ईशान किशन क्रीज पर आये उन्होने और अभिषेक शर्मा ने हमला बोला और 3.1 ओवर में ही भारत 50 के पार पहुंच गया । हांलकि अगली गेंद पर ही ईशान किशन आउट हो गये । उन्होने मात्र 13 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 28 रन बनाये ।
इसके बाद कप्तान सूर्य कुमार यादव और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने मोर्चा संभाला और मात्र 10 ओवर में ही टीम को जीत दिला दी । अभिषेक शर्मा ने इस बीच भारत के लिए दूसरा सबसे तेज टी 20 अर्धशतक लगाया । भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक युवराज सिंह के नाम है, उन्होने इंग्लैंड के खिलाफ मात्र 12 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था ।

बुमराह के बुम से में बिखरी कीवी टीम IND vs NZ 3rd T20

बल्लेबाजों के साथ भारतीय गेंदबाजों ने भी न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को लोहे के चने चबाने पर मजबूर कर दिया । पिछले कुछ मैचों में लय से भटके नजर आये जसप्रीत बुमराह ने गुवाहटी में जबरदस्त कमबैक किया । बुमराह ने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट झटके, जिसकी वजह से भारत ने न्यूजीलैंड की टीम को मात्र 153 रन के स्कोर पर रोक दिया । बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया । बुमराह के अलावा हार्दिक पांड्या और रवि विश्नोई ने भी 2-2 विकेट चटकाये । वहीं हर्षित राणा को एक सफलता हाथ लगी । हर्षित ने न्यूजीलैंड के इस दौरे पर पांचवी बार कॉनवे को आउट कर भारतीय टीम को सफलता दिलाई । न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 40 गेंदों पर 48 रन बनाये

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.