Iran-Israel War : ईरान और इजराइल के बीच युद्ध का आज 12वाँ दिन है। लेकिन ईरान और इजराइल के साथ साथ पूरे विश्व में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। ऐसे में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पाकिस्तान की तरह ईरान और इजराइल के बीच “पूर्ण और समग्र युद्धविराम” की घोषणा की, लेकिन ईरान ने ताबड़तोड़ हमले करके युद्धविराम को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। जानकारी के अनुसार इन हमलों में आज 6 इजरायली लोगों की मौत हो गई। ईरान ने साफ किया कि जब तक इजराइल अपने हमले नहीं रोकता तब तक ईरान पीछे नहीं हटेगा।
जब तक इजराइल अपने हमले नहीं रोकता तब तक कोई समझौता नहीं
ट्रंप की घोषणा के कुछ घंटों के बाद ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघाची ने स्पष्ट किया कि कोई औपचारिक समझौता नहीं हुआ है। उन्होंने कहा अगर इजराइल अपने सैन्य हमले रोक दे तो ईरान अपनी तरफ से युद्ध जारी नहीं रखना चाहता है। उन्होंने आगे कहा कि इजराइल सरकार तेहरान के समय अनुसार सुबह 4 बजे से पहले अवैध हमले रोक देती है तो हमारे पास प्रतिक्रिया देने का कोई इरादा नहीं है।
यह भी पढेँ- तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर हमला,बोले टेंशन में पेंशन बढ़ा रही बिहार सरकार
बगदाद के पास सैन्य अड्डे पर ड्रोन से हमला
इस पूरे घटनाक्रम के बीच इराक की राजधानी बगदाद के उत्तर में स्थित ताजी सैन्य अड्डे पर ड्रोन से हमला किया गया। इराकी समाचार एजेंसी के अनुसार ड्रोन ने अड्डे पर मौजूद सेना के रडार सिस्टम को निशाना बनाया। इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन घटना के क्षेत्र अस्थिरता पैदा होने के संकेत हैं।