Nagpur-Gondia Expressway को मिली हरीझंडी, 3 घंटे का सफर अब सिर्फ होगा 75 मिनट में

Nagpur-Gondia-Expressway को महाराष्ट्र सरकार ने हरी झंडी दे दी है। 162.5 किमी लंबे इस प्रोजेक्ट से नागपुर से गोंदिया की दूरी मात्र 75 मिनट में तय होगी। आधुनिक ढांचे और बेहतर कनेक्टिविटी के साथ यह एक्सप्रेसवे विदर्भ और पूर्व महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था को नई गति देगा।