प्याज निर्यात पर लगा 20 प्रतिशत शुल्क हटा

Photo of author

By Santulan News

केंद्र सरकार ने शनिवार यानी 22 मार्च को प्याज निर्यात पर लगे 20 प्रतिशत शुल्क को एक अप्रैल 2025 से हटाने की घोषणा की है। प्याज की कीमतों में नरमी के बीच किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए सरकार ने यह फैसला किया है।

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह फैसला किसानों को लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने तथा उपभोक्ताओं के लिए प्याज की उपलब्धता बनाए रखने की सरकार की प्रतिबद्धता का एक और प्रमाण है। सरकार ने सितंबर 2024 में प्याज पर निर्यात शुल्क लगाया था। प्रतिबंधों के बावजूद चालू वित्त वर्ष में 18 मार्च तक कुल प्याज निर्यात 11.7 लाख टन पर पहुंच गया है। इसी तरह, मासिक निर्यात मात्रा सितंबर 2024 की 72 हजार टन से बढ़कर इस वर्ष जनवरी में 1.85 लाख टन हो गई है। नई फसल आने से प्रमुख उत्पादक राज्यों में प्याज की कीमतों में गिरावट आई है।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.