Independence dayसमारोह में शामिल नहीं हुए राहुल गांधी, बीजेपी ने बताया पाकिस्तान प्रेमी

Photo of author

By Akanksha Singh Baghel

Independence day देशभर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया, लेकिन दिल्ली के लाल किले पर आयोजित मुख्य समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अनुपस्थिति ने राजनीतिक बहस को गर्मा दिया। बीजेपी ने इस मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए राहुल गांधी को “पाकिस्तान प्रेमी” तक कह दिया।

कांग्रेस नेताओं की गैरमौजूदगी पर बवाल

हर साल लाल किले पर आयोजित Independence day समारोह में प्रधानमंत्री का भाषण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सेना की सलामी जैसे कई आयोजन होते हैं। इसमें सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्षी दलों के बड़े नेता भी शामिल होते हैं। लेकिन इस बार राहुल गांधी और खड़गे की गैरमौजूदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए।

सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी पिछले साल के कार्यक्रम में बैठने की व्यवस्था से नाराज थे। पिछले वर्ष उन्हें प्रोटोकॉल के खिलाफ पांचवीं पंक्ति में बैठाया गया था, जबकि नेता प्रतिपक्ष को आगे की पंक्ति में बैठाने का नियम है। उस समय यह मामला काफी विवादों में रहा था।

बीजेपी का हमला

बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर कांग्रेस नेताओं की अनुपस्थिति को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने लिखा, “पाकिस्तान प्रेमी राहुल गांधी – मोदी विरोध में देश और सेना का अपमान कर रहे हैं। यह शर्मनाक है। क्या यही संविधान और सेना का सम्मान है?”

कांग्रेस का कार्यक्रम

हालांकि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन ने लाल किले के समारोह में हिस्सा नहीं लिया, लेकिन दोनों ने दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाग लिया। बारिश के बीच दोनों नेताओं ने भीगते हुए राष्ट्रगान गाया और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी।

सोशल मीडिया पर बधाई संदेश

दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया पर भी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

Rahul Gandhi’s post on X plateform

राहुल गांधी ने पोस्ट में लिखा, “महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से मिली यह आज़ादी, सत्य और समानता पर आधारित भारत के निर्माण का संकल्प है।

Mallikarjun kharge

” वहीं मल्लिकार्जुर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस लोकतंत्र, स्वतंत्रता, न्याय, समानता और बंधुत्व के मूल्यों के प्रति पुनः समर्पित होने का अवसर है।

Checkout

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.