रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री , कल रामलीला मैदान में होगा शपथ ग्रहण

Photo of author

By Santulan News

दिल्ली। राजधानी दिल्ली को आखिरकार उसका मुख्यमंत्री मिल गया ।शालीमारबाग़ विधानसभा से विधायक रेखा गुप्ता विधायक दल की बैठक में विधायक दल की नेता चुनी गयी। पूर्व में अभाविप कार्यकर्ता रहीं रेखा गुप्ता एक मजबूत नेता के रूप में दिल्ली चुनाव में उभरी है।

27 सालों बाद बीजेपी को अपना मुख्यमंत्री बनाना का अवसर मिला तो आखिर चिंतन मनन तो होना ही थी । कई दिनों से चल रही कवायद और मंथन के बाद बीजेपी ने अपना मुख्यमंत्री महिला को चुना जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गरीब, किसान, युवा, महिला के मूल मंत्र को दर्शाता है.

कौन हैं रेखा गुप्ता?

रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक हैं। वे मौजूदा समय में दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। 50 वर्षीय रेखा का जन्म हरियाणा के जींद जिले में स्थित नंदगढ़ गांव में 1974 में हुआ था। उनके पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी पद पर थे। 1976 में रेखा का परिवार दिल्ली में शिफ्ट हो गया था। तब उनकी उम्र महज दो साल थी। इसके बाद रेखा की प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक दिल्ली में हुई।

कैसा रहा अब तक का राजनीतिक करियर?

पढ़ाई पूरी करने के बाद रेखा गुप्ता 2003-04 में भाजपा युवा मोर्चा की दिल्ली इकाई से जुड़ीं और यहां सचिव पद पर रहीं। इसके बाद 2004 से 2006 तक उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव के तौर पर जिम्मेदारी निभाई। 2007: उत्तर पीतमपुरा से पार्षद बनीं।2007-09: एमसीडी में महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की दो साल तक अध्यक्ष रहीं।2009: दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव रहीं। 2010: भाजपा ने उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य की जिम्मेदारी दी।2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में नहीं मिली थी सफलतारेखा गुप्ता को 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से चुनाव में उतारा गया। जहां 2015 में उन्हें आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी ने करीब 11 हजार वोटों से हराया तो वहीं 2020 में उनकी हार का अंतर 3400 वोट के करीब था। हालांकि, 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने वंदना कुमारी को बड़े अंतर से हरा दिया।

इन्होने ने किया था सुझाव

चुनाव नतीजों के बाद मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस था जो कि अब विराम ले लिया । सूत्रों की मानें तो पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और संघ का रेखा गुप्ता के नाम के चयन में अहम भूमिका रही है. चुंकि पूर्व में अभाविप कार्यकर्ता रहीं रेखा गुप्ता ने संघ में भी कार्य किया है।

नई सरकार का रहेगा इन कामों पर फोकस –

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारी जीत दर्ज करने के साथ भारतीय जनता पार्टी 27 साल बाद सत्ता में लौट रही है. खराब सड़कें, टूटी सीवरलाइन से बहता गंदा पानी, कूड़े के ढेर, मुहल्लों की चरमरा चुकी सफाई व्यवस्था से त्रस्त लोगों की उम्मीदों को पंख लग चुके हैं. लोगों को ऐसा लगता है कि बीजेपी की सरकार बनते ही उनकी तमाम समस्याएं छूमंतर हो जाएंगी. पर भारत में सरकारें आती जाती रहती हैं.समस्याएं जस की तस बनी रहती हैं.ऐसे में रेखा गुप्ता का फोकस दिल्ली के विकास, स्वच्छ जल, वायु और यमुना की सफाई पर तो रहेगा लेकिन साथ ही नारी शासक्तिकरण पर भी रहेगा।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.