Saiyaara: इमोशन्स, म्यूजिक और मोहब्बत की नई कहानी

Photo of author

By Akanksha Singh Baghel

Saiyaara “जब दो नए दिल मिले और एक पुराना जादू दोबारा जगा – तब जन्म हुआ ‘सैय्यारा’ का!”

सिर्फ तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर ₹100 करोड़ का आँकड़ा पार करने वाली सैय्यारा ने फिल्मी दुनिया में तहलका मचा दिया है। अहान पांडे और अनीत पद्दा की ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म अब सिर्फ एक डेब्यू फिल्म नहीं रही, बल्कि एक भावनात्मक तूफान बन चुकी है – जिसकी गूंज दर्शकों और सितारों दोनों के दिलों में सुनाई दे रही है।


कमाई के झटके: Saiyaara, का तूफानी आगमन

पहले दो दिन भारत में नेट कलेक्शन ₹48 करोड़ रहा और तीसरे दिन तक 35 करोड़ तक पहुंचा अकड़ा, तीसरे दिन तक का कुल 85 करोड़ का अकड़ा सामने आ रह है। इंडिया ग्रॉस में 101करोड़ और विदेश में saiyaara 2 मिलियन (लगभग 16 करोड़) के अकड़े को पार कर चुकी है। कुल वर्ल्डवाइड ओपनिंग सिर्फ वीकेंड में ही 119 करोड़ कमाई कर चुकी है।

इसने न केवल जाट जैसी बड़ी फिल्म (₹118 करोड़) को पीछे छोड़ा, बल्कि अब यह 2025 की सबसे तेज़ कमाई करने वाली रोमांटिक फिल्म बन गई है।


नई जोड़ी, पुराना जादू

अहान पांडे और अनीत पद्दा ने अपने अभिनय से दिखा दिया कि स्टारडम सिर्फ नाम से नहीं, काम से मिलता है। निर्देशक मोहित सूरी, जिन्होंने हमें आशिकी 2 दी, एक बार फिर रूमानी कहानियों में अपना जादू बिखेरते नज़र आ रहे हैं। फिल्म का संगीत, सिनेमैटोग्राफी और संवाद दिल को छू जाते हैं।


रिव्यू सेक्शन: क्या कहती है ऑडियंस और क्रिटिक्स?

IMDb रेटिंग (3 दिन बाद): 8.5/10
BookMyShow ऑडियंस स्कोर: 91% पॉजिटिव

क्रिटिक्स की राय:

Filmfare: “साल 2025 की सबसे भावुक प्रेम कहानी – सैय्यारा दिल छू जाती है।”

Bollywood Hungama: “मोहित सूरी ने एक बार फिर रोमांस को जिंदा कर दिया है। अहान और अनीत का भविष्य उज्ज्वल है।”

Times Now: “फ्रेश फेस, फ्रेश म्यूजिक और पुराना इमोशन – Saiyaara is pure Bollywood magic.”

दर्शकों की राय:

“ऐसी फिल्में अब कम बनती हैं।”

“लास्ट सीन में आंखें भर आईं।”

“फुल पैसा वसूल, खासकर अगर आप Aashiqui टाइप फिल्में पसंद करते हैं।”


श्रद्धा कपूर का रिव्यू: ‘Saiyaara से Aashiqui हो गई मुझे’

बॉलीवुड की ‘आशिकी गर्ल’ श्रद्धा कपूर ने न केवल फिल्म देखी, बल्कि Instagram पर इसका वीडियो भी साझा किया। वीडियो में वह सिनेमाघर में ताली बजाते, हूट करते और स्क्रीन पर जोश में दिख रही थीं।

Shradha kapoor’s instagram story

उन्होंने लिखा:

“सैय्यारा की आशिकी हो गई है मुझे।”
(I’ve fallen in love with Saiyaara)

यह कमेंट सिर्फ एक तारीफ़ नहीं थी, बल्कि एक इमोशनल कनेक्शन का इज़हार था। श्रद्धा ने आगे कहा:

Shradha kapoor’s review on saiyaara

“ये फिल्म प्योर सिनेमा है – और हाल के वर्षों में मेरे लिए सबसे इमोशनल अनुभवों में से एक।”

उन्होंने यह भी माना कि सैय्यारा उन्हें उनकी 2013 की ब्लॉकबस्टर Aashiqui 2 की याद दिला गई — जो खुद मोहित सूरी द्वारा निर्देशित थी।


कहाँ तक जाएगी सैय्यारा?

सोमवार को अब तक ₹4.5 करोड़ और गिनती जारी…

आगे लक्ष्य हैं:

Kesari Chapter 2 – ₹144 करोड़

Sky Force – ₹168 करोड़

Sikandar – ₹176 करोड़


सपनों की शुरुआत, सफलता की उड़ान

निर्माता: YRF CEO अक्षय विधानी

बैनर: यश राज फिल्म्स

संगीत: दिल छू जाने वाले रोमांटिक ट्रैक्स

कहानी: प्रेम, संघर्ष और आत्म-खोज का अनोखा संगम


निष्कर्ष: Saiyaara एक फिल्म नहीं, एक एहसास है

यह फिल्म दर्शकों के दिलों तक पहुँच गई है – चाहे वो पहली बार प्यार करने वाले हों या पुराने ज़ख्म लिए बैठे दर्शक। सैय्यारा साबित करती है कि जब कहानी, किरदार और संगीत एक सुर में हों, तो वो सिर्फ फिल्म नहीं, इतिहास बन जाती है।

“सैय्यारा देखना नहीं, जीना है।”

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.