Santulan news: मध्यप्रदेश बीजेपी को मिला नया चेहरा, हेमंत खंडेलवाल बनेंगे प्रदेश अध्यक्ष

Photo of author

By Santulan News

Santulan News मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर हेमंत खंडेलवाल का नाम लगभग तय हो गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा बुधवार को होगी, लेकिन आज खंडेलवाल ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र जमा कर दिया।

इस मौके को और भी खास बना दिया प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने, जो खुद खंडेलवाल के प्रस्तावक बने और उनका नामांकन पत्र भी जमा कराया। यही नहीं, वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, वीरेंद्र कुमार खटीक और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा जैसे बड़े नेताओं ने भी खंडेलवाल के समर्थन में नामांकन दाखिल किया।

हेमंत खंडेलवाल वह नाम हैं, जिन्होंने सत्ता और संगठन के बीच संतुलन साधने की एक खास पहचान बनाई है। उनका राजनीतिक सफर उनके पिता और बीजेपी के वरिष्ठ नेता रहे विजय कुमार खंडेलवाल की छाया में शुरू हुआ। वर्ष 2007 में पिता के निधन के बाद हुए उपचुनाव में उन्होंने कांग्रेस के सुखदेव पांसे को हराकर पहली बार संसद में प्रवेश किया।

हालांकि 2008 के परिसीमन के बाद बैतूल सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हो गई, लेकिन हेमंत खंडेलवाल ने सक्रिय राजनीति से दूरी नहीं बनाई। 2010 में वे बैतूल भाजपा के जिलाध्यक्ष बनाए गए और 2013 में विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बने।

2018 में हार के बाद भी उन्होंने पार्टी से नाता नहीं तोड़ा, बल्कि और मजबूती से संगठन में अपनी भूमिका निभाते रहे। 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने दोबारा जीत दर्ज की और संगठन ने उन्हें फिर से कई अहम जिम्मेदारियां सौंपीं, जिन्हें उन्होंने पूरी निष्ठा और समर्पण से निभाया।

अब जब पार्टी उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रही है, तो यह न सिर्फ उनकी मेहनत की जीत है, बल्कि एक बार फिर पिता की विरासत को आगे बढ़ाने का प्रतीक भी है।

हेमंत खंडेलवाल की प्रमुख उपलब्धियाँ:

  • राजनीतिक सफर: हेमंत खंडेलवाल ने अपने पिता की छाया में राजनीति शुरू की और 2007 में पहली बार बैतूल से लोकसभा उपचुनाव जीते।
  • संगठनात्मक अनुभव: वे बैतूल भाजपा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं और मध्य प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष भी रहे।
  • विधायक के रूप में: 2013 और 2023 में विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बने।
  • सत्ता और संगठन में संतुलन: हेमंत खंडेलवाल की छवि एक निष्ठावान और सच्चे पार्टी कार्यकर्ता की है, जो सत्ता और संगठन के बीच संतुलन बनाने में सक्षम हैं।

Santulan News उनकी नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा 2 जुलाई 2025 को होने की संभावना है। हेमंत खंडेलवाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने से मध्य प्रदेश भाजपा को एक अनुभवी और संगठनात्मक क्षमता वाले नेता का मार्गदर्शन मिलेगा।

कौन है हेमंत खंडेलवाल?

जन्म: 3 सितंबर 1964जन्म स्थानः मथुरा, उत्तर प्रदेश

पेशाः व्यवसायी, पूर्व सांसद (14वीं लोकसभा), वर्तमान विधायकशिक्षा : B.Com. और LL.B.

पारिवारिक पृष्ठभूमि

2008-09 में पिता विजय खंडेलवाल (सांसद बैतूल) की मौत के बाद हुए उपचुनाव में सांसद बने। 2013-2018 से बैतूल से विधायक बने। 2023 में फिर बैतूल से विधायक बने।पार्टी संगठन में भूमिकाएं।बैतूल के भाजपा जिला अध्यक्ष रहे।पूर्व में भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष रहे। वर्तमान में कुशाभाऊ ठाकरे ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.