TEJASHWI YADAV : बिहार में SIR को लेकर राजनीति गरमाई हई है. एसे में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि वोटर लिस्ट में उनका नाम ही नहीं है. इस पर चुनाव आयोग का कहना है कि उनके पास एक नहीं दो दो वोटर आईडी कार्ड हैं.
दो दो वोटर ID कार्ड
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले वोटर लिस्ट के पुनर्रीक्षण के बाद पहला ड्राफ्ट जारी किया गया. इस पर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है. इस मामले में तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. अब चुनाव आयोग ने दावा किया है कि उनके पास एक नहीं दो दो वोटर आईडी है.
चुनाव आयोग ने TEJASHWI YADAV को भेजा नोटिस
चुनाव आयोग ने दो वोटर आईडी को लेकर तेजस्वी यादव को नोटिस भेजा है. यह नोटिस चुनाव आयोग की तरफ से दीघा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन अधिकारी ने भेजा है. इस नोटिस में निर्वाचक निबंधन अधिकारी ने तेजस्वी यादव से EPIC का ब्योरा मांगा है.
जांच के लिए मांगी डिटेल
चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव को नोटिस भेजने के साथ तेजस्वी के द्वारा दिखाये गए वोटर आईडी की मांग की है. जिससे वोटर आईडी की जांच की जा सके. निर्वाचक निबंधन अधिकारी ने तेजस्वी यादव के आरोपों का जवाब मांगा है. इस मामले में निबंधन अधिकारी ने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस मे दिखाया गया आईडी कार्ड आधिकारिक रूप से दिया हुआ नहीं लग रहा है. इसलिए आईडी कार्ड की जांच बहुत जरूरी है.
TEJASHWI YADAV ने उठाये थे सवाल
बता दें कि बिहार में SIR के बाद ड्राफ्ट जारी किया गया था. जिस पर तेजस्वी यादव ने सवाल उठाते हुये कहा था कि इससे मेरा नाम काट दिया गया है. उसके जवाब में प्रशासन ने इन सारी बातों का खंडन किया था. तब तेजस्वी यादव ने कहा कि मेरा EPIC नंबर बदल दिया गया है. अब नया विवाद खड़ा होने पर चुनाव आयोग ने तेजस्वी द्वारा दिखाए गये EPIC नंबर और वोटर आईडी की जांच करने वाला है. इसके लिए चुनाव आयोग ने नोटिस भेजकर EPIC नंबर वोटर आईडी कार्ड की जानकारी मांगी है.