PM MODI: अमेरिका और भारत के बीच टैरिफ को लेकर तनाव अब थोड़ा कम होता नजह आ रहा है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमेशा दोस्त रहेंगे. ट्रंप ने मोदी को महान प्रधानमंत्री भी बताया है. अब इस पर PM MODI ने भी जवाब दिया है. पीएम मोदी ने उनका जवाब देते हुए कहा कि भारत और अमेरिका के बीच वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है.
पीएम मोदी को लेकर ट्रंप ने यह बातें तब कही है, जब एक दिन पहले ही उन्होने भारत को चीन के हाथों गंवा देने की बात कही थी. हालंकि कुछ घंटों के बाद ही ट्रंप अपने इस बयान से पलटी मारते हुये कहा कि उन्हे ऐसा नहीं लगता कि अमेरिका ने भारत को खो दिया है.
ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि पीएम मोदी से मेरी अच्छी बनती है. वह बहुत ही अच्छे हैं. ट्रंप ने यह भी कहा था कि भारत और अमेरिका के बीच अच्छे रिश्ते हैं और चिंता की कोई बात नहीं है.
PM MODI ने दिया जवाब
ट्रंप की इन बातों पर PM MODI ने भी जवाब दिया है. ट्रंप के बयान को साझा करते हुये पीएम मोदी ने कहा कि मै राष्ट्रपति ट्रंप के सकारात्मक विचारों और हमारे संबंधों की प्रशंसा को गहराई से सराहना करता हूं और पूरी तरह से इसका समर्थन करता हूं.
पीएम मोदी ने आगे लिखा कि भारत और अमेरिका के बीत बहुत ही सकारात्मक, दूरदर्शी और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है.
ट्रंप ने क्या कहा था
ट्रंप ने शुक्रवार को पीएम मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ वाली तस्वीर साझा करते हुये कहा था कि लगता है हमने भारत और रूस को चीन के हाथों गंवा दिया है. उम्मीद है कि साथ मे उनका भविष्य अच्छा होगा.
हालंकि इसके कुछ घंटो के बाद ही ट्रंप ने अपने इस बयान से पलटी मारते हुये कहा कि मुझे नहीं लगता कि हमने ऐसा किया है. मैं इस बात से निराश हुं कि भारत, रूस से बहुत ज्याद तेल खरीद रहा है. हमने भारत पर बहुत बड़ा टैरिफ लगाया है 50 प्रतिशत टैरिफ.
PM MODI के साथ मेरी बहुत बनती है: ट्रंप
पीएम मोदी के साथ रिश्ते के बारे में ट्रंप ने कहा कि जैसा कि आप लोग जानते हैं कि मोदी के साथ मेरी बहुत बनती है. वह बहुत अच्छे हैं . वह कुछ महीने पहले ही यहां आये थे. राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत और अमेरिका के बीच रिश्तों को बहुत ही खास बताया है. उन्होने जोर देकर कहा कि कभी कभार होने वाली असहमतियों के बावजूद वह और पीएम मोदी हमेशा दोस्त रहेंगे.
जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या भारत के साथ संबंधों को फिर से सुधारने के लिय़े तैयार हैं तो ट्रंप ने जवाब दिया कि मैं हमेशा ऐसा करूंगा. मै हमेशा प्रधानमंत्री मोदी का दोस्त रहूंगा. लेकिन वह इस समय जो कर रहे हैं वह पसन्द नहीं है. भारत और अमेरिका के बीच बेहद खास रिश्ता है. चिंता की कोई बात नहीं है. बस कभी कभी हमारे बीच कुछ खास पल आते हैं.
भारत इकलौता एशियाई देश जिस पर ट्रंप ने लगाया 50 प्रतिशत टैरिफ
रूस से तेल खरीदने के कारण ट्रंप ने भारत से अमेरिका आने वाले सामान पर 50 प्रतिशत की टैरिफ लगा दिया है. यह 27 अगस्त से लागू हो चुका है. भारत इकलौता एशियाई देश है, जिस पर ट्रंप ने सबसे ज्यादा टैरिफ लगाया है.
ट्रंप का कहना है कि भारत, रूस से तेल खरीदकर यूक्रेन जंग में मदद कर रहा है. ट्रंप और उनकी सरकार में शामिल नेताओं ने यह भी आरोप लगाया था कि भारत, रूस से सस्ते में तेल खरीदकर उसे बेच रहा है और मुनाफाखोरी कर रहा है.