आज से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, सरकार को घेरने की पूरी तैयारी में विपक्ष, जाने क्या हैं मुद्दे..

Photo of author

By Puspraj Singh

संसद का मानसून सत्र आज यानी 21 जुलाई से शुरू हो रहा है। यह सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त तक पूरे एक महीने चलने वाला है। संसद का पिछला सत्र मार्च अप्रैल में बजट पेश करने के दौरान हुई थी। इसके बाद बीते 108 दिनों में पहलगाम आतंकी हमला, आपरेशन सिंदूर से लेकर एयर इंडिया का प्लेन क्रैश तक कई घटनाएं हुई। मानसून के इस सत्र में इन सभी बातों पर बहस होना तय है। इससे समझ आता है कि इस मानसून सत्र में जोरदार हंगामा हो सकता है।

पहलगाम हमला, आपरेशन सिंदूर, रूस के साथ बिगड़ते संबंध, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर के दावे, और एयर इंडिया के विमान हादसे संसद पर हावी हो सकते हैं। इन सब बातों के अलावा सबकी नजरें बिहार विधान सभा चुनाव पर भी होगी। बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले यह संसद का आखिरी सत्र है। ऐसे में यह और भी महत्वपूर्ण हो जाता है।

पहलगाम आतंकी हमला और इससे जुड़ी जांच

कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। इस घटना को 22 जुलाई को पूरे 3 महीने हो जाएंगे। अब तक हमले में शामिल आतंकियों का पता नहीं चल पाया है। ऐसे में विपक्ष पहलगाम हमले की जांच में नाकामी का मुद्दा उठाकर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा।

एयर इंडिया विमान हादसा

अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एयर इंडिया का विमान दुर्घटना ग्रस्त हुआ था। इस दुर्घटना में 260 लोगों की मौत हो गई। लेकिन अब हादसे की वजह , जांच और पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में विपक्ष विमान हादसे की की जिम्मेदारी पर सरकार से सवाल कर सकती है।

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले स्पेशल इंटेसिव रिवीजन

बिहार में विधानसभा के चुनाव साल के अंत में होने वाले हैं। चुनाव आयोग यहां वोटर लिस्ट को नए सिरे से तैयार करने के लिए स्पेशल इंटेसिव रिवीजन का अभियान चला रहा है। संसद में आपसे पहले इसी बात पर हंगामा हो सकता है। इस मुद्दे पर सभी विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर सरकार और भारतीय जनता पार्टी को घेरने कोशिश कर सकती हैं।

मणिपुर हिंसा

मई 2023 में शुरू हुई मणिपुर की हिंसा को दो साल से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन मणिपुर के हालत जैसे के तैसे बने हुए हैं। पूरा राज्य कुकी और मैतेई समुदाय के बीच में बंटा हुआ है। दोनों समुदायों के बीच हालात इतने खराब हैं कि दोनों एक दूसरे के इलाके में नहीं जा सकते हैं। ऐसे में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और दूसरी पार्टियां मणिपुर के मुद्दे पर सरकार को घेरने का प्रयास करती दिख सकती हैं।

आपरेशन सिंदूर और विदेशी नीति पर सवाल

पहलगाम हमले के बाद भारत ने आतंकियों के खिलाफ आपरेशन सिंदूर शुरू किया था। इसके बाद से विपक्ष बार बार भारत की विदेश नीति पर सवाल उठाता रहा है। इस आपरेशन से भारत को कितना नुकसान हुआ इसकी जानकारी मांग रहा है। ऐसे में संसद के मानसून सत्र में इस पर चर्चा होनी तय है।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.