Sanjay Kapoor की मौत के बाद किसे मिली कंपनी की जिम्मेदारी, अरबों की संपत्ति के थे मालिक

Sanjay Kapoor की मौत के बाद उनकी कंपनी सोना कॉमस्टार की जिम्मेदारी उनकी पत्नी प्रिया सचदेव को मिली है. उन्हें अतिरिक्त गैर-कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है. संजय कपूर अरबों की संपत्ति के मालिक थे और उनकी मौत के बाद उनकी संपत्ति और कंपनी के वारिस को लेकर चर्चा तेज हो गई थी.